हरियाणवी

Fazilpuria के इवेंट ऑर्गेनाइजर Saurav Yadav पर हुए हमले की दीपक नांदल गैंग ने ली जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 3, 2026, 05:07 PM IST

Saurav Yadav Firing Case: राहुल फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव (Saurav Yadav) के घर पर अभी हाल ही में फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना की जिम्मेदारी इस गैंग ने ली है।

Image

सौरव यादव के घर हुई फायरिंग (Image Source: Fazilpuria Instagram)

Saurav Yadav Firing Case: बॉलीवुड और हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव (Saurav Yadav) के घर पर शनिवार रात अचानक फायरिंग हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलबीर को गोली लग गई। गोली पेट में लगी लेकिन छूकर निकल गई। घायल बॉडीगार्ड को तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। इसी बीच इस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। (ये भी पढ़ें: फाजिलपुरिया ने सुनाई घटना वाले दिन की आपबीती, सिंगर पर ऐसे बरसाई थी गोलियां, फोन पर मिली 5 करोड़ की धमकी)

इस गैंग से मिल रही थी धमकी

पुलिस के मुताबिक, ये हमला दीपक नांदल गैंग का लग रहा है। सौरभ यादव को पहले से ही इस गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। उन्हें विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल्स आ रहे थे। सौरभ राहुल फाजिलपुरिया के सबसे करीबी हैं। रात करीब 11:30 बजे दो युवक बाइक पर आए और घर के बाहर फायरिंग करके भाग निकले। क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और लोकल थाना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। (ये भी पढ़ें: सुनील सरधानिया ने ली फाजिलपूरिया पर गोली बरसाने की जिम्मेदारी, करोड़ों का है मामला जिसमें फंसे सिंगर)

इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

सौरभ यादव के घर पर हुई इस फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद अब दीपक नांदल गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। दीपक नांदल गैंग ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें गैंग के लोग हमले की जिम्मेदारी लेते नजर आए।

Saurav Yadav Firing Case

सौरव यादव के घर हुई फायरिंग (Image Source: Fazilpuria Instagram)

पहले राहुल पर हुआ था हमला

पिछले साल जुलाई में राहुल फाजिलपुरिया पर भी हमलावरों ने गोलीबारी कर दी थी। उस वक्त राहुल अपनी कार में बैठे हुए थे। इस घटना में वो बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हमलावर अज्ञात थे। बाद में एसटीएफ की टीम ने इस केस में पांच आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article