Sapna Choudhary Second Baby : हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, अपने देसी डांस स्टाइल के लिए जानी जाने वाली डान्सर दूसरी बार मां बनी है। ये हैरान कर देने वाली न्यूज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दरअसल एक समारोह के दौरान सिंगर बब्बू मान ने उनके दूसरे बच्चे का नामकरण किया है। सपना चौधरी को एक बेटा हुआ है जिसका नामकरण प्रोग्राम कल रात हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें सपना चौधरी के पति वीर साहू पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ स्टेज पर खड़े हैं। बब्बू मान के इस प्रोग्राम में हजारों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
स्टेज पर बब्बू मान( Babbu Maan) वीर साहू( Veer Sahu) के साथ खड़े हैं, वह बता रहे हैं कि वीर साहू को दूसरा बेटा हुआ है। इन्होंने अपने बेटे का नाम 'शाह वीर' रखा है। तभी सभी फैंस तालियाँ बजाते हैं और खुशी से झूमते हैं। बताया जा रहा है कि कल सोमवार को वीर साहू और सपना ने अपने दूसरे बेटे के लिए प्रोग्राम रखा था। जिसमें हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा जगत के कलाकारों ने शिरकत की जिसमें दूर-दराज से लोग बेटे को आशीर्वाद देने आए थे।
बता दें कि सपना चौधरी को पहले भी एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने ' पोरस' रखा है। सपना चौधरी ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया था, न तो उन्होंने पहले बच्चे के वक्त ये बात बताई और न ही दूसरे के समय। ये जानने के बाद हर कोई हैरानी में है कि सोशल मीडिया पर भी वह लगातार एक्टिव हैं फिर भी प्रेग्नेंसी का पता नहीं चल पाया।
