हरियाणवी

Sapna Choudhary और पति Veer Sahu की शादीशुदा जिंदगी में आई खटास? प्यार को बता डाला बकवास

Sapna Choudhary Marriage in Trouble: हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के एक बयान से खबरें उड़ने लगी है कि उनके और पति वीर साहू के बीच खटपट चल रही है?

Image

सपना चौधरी और पति वीर साहू की शादीशुदा जिंदगी में आई खटास?/ फोटो क्रेडिट-सपना चौधरी इंस्टाग्राम

Sapna Choudhary Marriage in Trouble: डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने लटके-झटकों से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना लेती है। सपना चौधरी के गाने और या डांस हर जगह वायरल ना हो ऐसा कभी नहीं हुआ। अब हाल ही में सपना चौधरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। ये रुमर्स तब फैलने लगे जब सपना के बयान से जनता शॉक रह गई। क्या है पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy-Suraj Nambiar शादी के 4 साल बाद हुए अलग? बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के इस कदम ने दिया हिंट)

सपना चौधरी का शॉकिंग बयान

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सपना चौधरी ने प्यार को बकवास बता डाला। सपना कहती हैं कि मेरे लिए लवलाइफ की भाषा है, जहां प्यार महसूस होगा वहाँ बैठ जाऊँगी। अगर मुझे नेगेटिविटी महसूस हुई तो एक पल भी मैं वहाँ नहीं रुकूँगी। ये हूबहू मेरे रिश्ते में भी है। मैं अपने बच्चों, मां और टीम मेंबर्स से बहुत प्यार करती हूं। सभी के प्यार के लिए अलग-अलग परिभाषा है। मैंने जैसे जिंदगी जी और दिन काटे या मैंने सहा बस यही कहूँगी की प्यार बकवास है। प्यार कुछ नहीं होता। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)
Sapna Choudhary Veer Sahu

फोटो क्रेडिट- सपना चौधरी इंस्टाग्राम

सपना चौधरी की शादी में चल रही है मुश्किल

सपना चौधरी आगे कहती हैं कि प्यार बस आपकी मां ही कर सकती है। अगर आप किसी ओर से प्यार की उम्मीद करते हो तो वो गलत है। सब कहने की बातें होती है जबकि असलियत में प्यार से लोग आपको कंट्रोल करना चाहते हैं। प्यार आजादी होता है जो हमें मां ही दे सकती है और कोई नहीं। एक मां ही है जो आपके दर्द को बिना बोले समझ लेती है। सपना चौधरी के इस बयान से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं ये सब बोलकर सपना अपने और पति वीर साहू के बीच चल रही खटपट का संकेत दे रही हैं?
Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article