हरियाणवी

हरियाणा से आया विलेन रेनबो बॉलीवुड पर करेगा राज, हीरो नहीं इस बार देखिए विलेन की डॉक्यूमेंट्री

Haryanvi Actor Rainbow Documentry: रेनबो की कहानी हरियाणा से शुरू होती है, जहां उनका बचपन सिनेमा से प्रेम में बीता। लेकिन उन्हें हीरो नहीं बल्कि विलेन पसंद थे।अब एक्टर अपनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने जा रहे हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Image

Haryanvi Actor Rainbow Documentry

Haryanvi Actor Rainbow Documentry: देश के छोटे-छोटे राज्यों से निकलकर कई लोगों ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। कोई सुपरस्टार बना तो कोई साइड किरदार में छा गया। आज हम हरियाणा कि उस धाकड़ लड़के की बात कर रहे हैं जो हीरो या साइड किरदार में नहीं बल्कि विलेन बनकर छाने वाला। वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर रेनबो है जो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आए हैं। अपनी मेहनत से रेनबो ने विलेन की एक छवि को और भी मजबूत बनाया है। अब एक्टर अपनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने जा रहे हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

विलेन के किरदार को हाईलाइट करने आए रेनबो

रेनबो की कहानी हरियाणा से शुरू होती है, जहां उनका बचपन सिनेमा से प्रेम में बीता। लेकिन उन्हें हीरो नहीं बल्कि विलेन पसंद थे। एक्टर का कहना है कि मैं हमेशा मानता था कि विलेन के पास सबसे अच्छे रोल होते हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कदम रखना आसान नहीं था। बेहतर मौके की तलाश के लिए वह कनाडा गए। जहाँ उन्होंने अभिनय और एक्शन कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग ली। वहाँ पर उन्होंने मैंने थियेटर किया और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सीखा। अब रेनबो अपनी डॉक्यूमेंट्री लेकर आए हैं जिसमें वह एक विलेन की कहानी को अपने अंदाज में दिखाना चाहते हैं।

रेनबो बॉलीवुड सिनेमा के चाहने वालों का एक नजरिया बदलना चाहते हैं। आज उनकी इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हुआ है इस इवेंट में उन्होंने बताया कि एक विलेन की अपनी दुनिया होती है जिसे हम अपनी डॉक्यूमेंट्री के जरिए दिखाना चाहते हैं। रेनबो के साथ इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर जैसे स्टार्स नजर आए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article