Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांस इन दिनों काफी डिमांड में है। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट बन चुकीं गोरी नागोरी सबसे लोकप्रिय हरियाणवी डांसर में से एक है। गोरी नागोरी अपने डांस मूव्स से लाखों का दिल जीतने के बाद अब बिग बॉस में नजर आ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक बार फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोरी इस वीडियो में 'कमरिया हिला गोरी धीरे-धीरे' पर डांस कर रही हैं. फैंस इस वीडियो के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यह गोरी नागोरी के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। गोरी नागोरी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। गोरी नागोरी के प्रशंसक उनके हर आगामी स्टेज परफॉर्मेंस और गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां देखें हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी का डांस वीडियो...
गोरी नागोरी ने अपने सफर की शुरुआत स्टेज शो से की थी। वह अब राजस्थान में लोकप्रिय है क्योंकि वह राजस्थानी गाने भी करती है। गोरी नागोरी के एक डांस वीडियो 'कड़े आगा मटके, बड़े पचाया मटके' की फैन्स ने खूब तारीफ की। शकीरा से प्रेरित होकर गोरी नागोरी भोजपुरी और बॉलीवुड और अंग्रेजी गानों पर डांस करती हैं। उनके फैंस के बीच इस वीडियो की काफी डिमांड है। गोरी नागोरी सबसे पसंदीदा हरियाणवी डांसर हैं।
