Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Dies At The Age Of 30: हरियाणा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी दिव्यांका सिरोही का आकस्मिक निधन हो गया है। दिव्यांका सिरोही ने 30 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को तो झटका लगा ही है, साथ ही उनके फैंस भी स्तब्ध हैं। दिव्यांका सिरोही के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका सिरोही को मंगलवार की रात को दिल का दौरा पड़ा था। ऐसे में उनका परिवार आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: 'मांस खाने पर पाप लगेगा?'- अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में पूछ बैठे हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma, मिला ऐसा जवाब
दिव्यांका सिरोही के निधन से हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह गाजियाबाद में हुआ। दिव्यांका सिरोही असल में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं। उन्होंने हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो अपनी जबरदस्त पहचान बनाई ही, साथ ही सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका त्रिपाठी के लाखों की मात्रा में फॉलोअर्स थे। दिव्यांका सिरोही ने मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। यह भी पढ़ें: 'मैं धमकी से परेशान हूं' देहरादून में हुए विवाद पर हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma ने तोड़ी चुप्पी

दिव्यांका सिरोही का हुआ निधन
बता दें कि दिव्यांका सिरोही का जन्म 1996 में हुआ था। दिव्यांका ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह युनिवर्सिटी से जहां बीसीए की शिक्षा हासिल की तो वहीं सिक्किम से उन्होंने एमबीए की डिग्री ली। दिव्यांका सिरोही ने सबसे ज्यादा पहचान टिकटॉक के जरिए बटोरी थी। यूं तो दिव्यांका सिरोही को हमेशा से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था, वहीं टिकटॉक पर सुनंदा शर्मा के गाने पर डांस करते हुए दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर छा गई थीं। अपने करियर में दिव्यांका सिरोही ने करीब 50 से ज्यादा गानों में काम किया है।
