हरियाणवी

Gori nagori dance on chham chham : हरियाणा की शकीरा गोरी नागोरी ने छम-छम गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:49 AM IST

Bigg Boss 16 fame Gori nagori dance Video : हरियाणा और राजस्थान की शकीरा कही जाने वाली गौरी नागौरी बहुचर्चित डांसर में से एक है। इन दिनों वह बिग बॉस के नए सीजन को लेकर चर्चा में हैं।

Image

Gori nagori dance on chham chham : हरियाणा की शकीरा गोरी नागोरी ने छम-छम गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Gori nagori dance Video : हरियाणा और राजस्थान की शकीरा कही जाने वाली गौरी नागौरी बहुचर्चित डांसर में से एक है। उसके लटको-झटको और कातिलाना अदाओं के लाखों फैन हैं। जब गौरी स्टेज पर आती है तो सभी उनके डांस को देख झूमने लगते हैं।रूचिका जांगिड़ के गाने छम-छम पर गौरी ने धमाकेदार डांस किया है। काले रंग के घाघरे चोली मे गौरी खूबसूरती की बला नजर आ रही है। उनके इस गाने को 7 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनका गाना गोरी नाचे नागोरी नाचे को 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं गौरी का यह गाना अभी भी डीजे पर सुपरह‍िट है। उनके हर शो में लाखों लोगों की भीड़ रहती है। हरियाणा के साथ-साथ गोरी के लाखों फैन राजस्‍थान में भी है। हाल ही में गोरी नागोरी बिग बॉस सीजन 16 को लेकर चर्चा में है।उन्‍हें बिग बॉस के सदस्य के रूप में चुना गया है।शो में सलमान खान गौरी के लटको झटको की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।गोरी अपने इंस्टाग्राम पेज real_gorinagori पर बिग बॉस के क्लिप्स भी शेयर कर रही है।उनकी बिग बॉस की मजेदार स्टोरी को देखने के लिए गोरी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article