हरियाणवी

Chitta Ve Review: ड्रग्स के जाल और जंजाल को बेहतरीन अंदाज में दिखाती है 'चिट्टा वे', दलजीत ने किया कमाल

इस सीरीज में एक डायलॉग है- 'ये जो ड्रग है न चिट्टा, जब आपके शरीर में जाता है न, तो शरीर के सारे रंग फीके कर देता है. बिलकुल सफेद और फिर आपकी जिंदगी में कोई रंग नहीं रहता है." इस एक लाइन से ड्रग्स की लत को बखूबी बयां किया जा सकता है।

Image

Entertainment News (2).

इस सीरीज में एक डायलॉग है- 'ये जो ड्रग है न चिट्टा, जब आपके शरीर में जाता है न, तो शरीर के सारे रंग फीके कर देता है. बिलकुल सफेद और फिर आपकी जिंदगी में कोई रंग नहीं रहता है." इस एक लाइन से ड्रग्स की लत को बखूबी बयां किया जा सकता है. बयां किया जा सकता है कि खूबसूरती से इस काली दुनिया को इस सीरीज में दिखाया गया है.

ये कहानी मनप्रीत (दलजीत कौर) की है. जो एक बेहद भोली महिला है, जिसको गर्भवती न हो पाने के कारण काफी प्रताड़ित किया जाता है. एक बेहतर जीवन के लिए बेताब, वह तरन (अहम शर्मा) के बहकावे में आ जाती है, जो उसे एक उज्जवल भविष्य का वादा करता है. हालाँकि, वह जल्द ही खुद को एक खतरनाक ड्रग की दुनिया में फँसा हुआ पाती है, जहाँ सब कुछ उसके नियंत्रण से बाहर हो जाता है.

सीरीज में आपको देखने को मिलता है कि कैसे नशे की लत आपसे क्या कुछ नहीं करवा लेती है. चाहें वो किसी और को नुकसान पहुंचना हो या फिर खुद को. कैसे इससे न सिर्फ बल्कि आपके अपने करीबी व रिश्तेदार भी परेशान होते हैं. ये भी देखने को मिलता है कि कैसे इस ड्रग्स की दुनिया से कुछ लोगों को कितना फायदा होता है और इसके तार कहां कहां तक जुड़े होते हैं.

इस सीरीज में दलजीत कौर के जैसे शेड्स देखने को मिलते हैं, उससे साबित होता है कि वो शानदार एक्ट्रेस हैं. वहीं अहम शर्मा, अमन जेटली, विकी आहूजा , प्रदीप जहांगीर, आदेश चौधरी और मुकेश अग्रहरि सहित बाकी एक्टर्स का काम भी अच्छा है. फिल्म अन्य तकनीकि पहलूओं पर भी ठीक है.

कुल मिलाकर हमारी तरफ से इस सीरीज को साढ़े तीन स्टार्स.

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article