हरियाणवी

Gori Nagori : डांस स्टेज छोड़कर सियासी पारी खेलने जा रही Gori Nagori, जनता के सपने करेगी पुरे!!!

Gori Nagori Join Political Party : गौरी नागौरी अब डांस स्टेज छोड़कर नया खेल शुरू कर रही है यह कोई रियलिटी शो नहीं बल्कि सियासी खेल है. जी हां खबर सामने आ रही है कि फेमस डांसर गौरी नागौरी इस राजस्थान विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने जा रही है.

Image

Gori Nagori join Political Party

Gori Nagori Join Political Party : बिग बॉस( Bigg Boss) फेम गौरी नागौरी ( Gori Nagori) हरियाणा की सबसे चर्चित डांसर की लिस्ट में आती है. गौरी नागौरी के डांस का हर कोई दीवाना हुआ फिरता है. पार्टी हो या कोई त्यौहार हर कोई गौरी को अपने इवेंट पर बुलाने के लिए बेताब रहता है. वहीं गौरी अब डांस स्टेज छोड़कर नया खेल शुरू कर रही है यह कोई रियलिटी शो नहीं बल्कि सियासी खेल है. जी हां खबर सामने आ रही है कि फेमस डांसर गौरी नागौरी इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने जा रही है.

गौरी नागौरी के फैंस के लिए डांसर ने बहुत बड़ी खुशखबरी सुनाई है. डांसर अब जनता की भलाई के लिए राजनीति में उतर रही है. इसकी जानकारी खुद गौरी ने अपने फैंस को दी है. वह आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट मांगती नजर आने वाली हैं. हालाँकि वह किस पार्टी का हिस्सा बन रही हैं इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. गौरी ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि मैं चुनाव लड़ने जा रही हूँ, उम्मीद करती हूँ आप मैं सभी मिलकर सुखी समृद्ध नागौर बनाएगे. डांसर ने आगे कहा कि वह किस पार्टी से लड़ने जा रही हैं इसकी जानकरी मैं जल्द ही आपके साथ साझा करुगी.

बता दें कि गौरी नागौरी ने बिग बॉस सीजन 15 में सभी को अपना फैन बना लिया था. बिग बॉस में जाने के बाद गौरी की किस्मत चमक गई थी. अब वह राजनीति में अपना हाथ आजमाने वाली हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि इसके चलते गौरी अपना डांस छोडती हैं या नहीं. इससे पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Chaudhary) भी राजनीति में अपना हाथ आजमा चुकीं हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article