सुहाना खान ने पहनी गौरी खान की 13 साल पुरानी पार्टी ड्रेस? कौन लगी ज्यादा स्टाइलिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2020, 11:00 AM IST

Suhana Khan in Gauri Khan dress: सुहाना खान की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने वैसी ही ड्रेस पहनी है जो गौरी खान ने 13 साल पहले पहनी थी।

सुहाना खान ने पहनी गौरी खान की 13 साल पुरानी पार्टी ड्रेस? कौन लगी ज्यादा स्टाइलिश

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ-साथ उनका परिवार भी अक्सर चर्चा में रहता है। शाहरुख के तीनों बच्चों सुहाना खान, आर्यन और अबराम की गिनती इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार्स में की जाती है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पब्लिक किया था। सुहाना को उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है।

इन दिनों सुहाना की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वे ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस पर वाइट पोलका डॉट्स प्रिंट है। लेकिन इसी तरह की ड्रेस में उनकी मॉम गौरी खान भी नजर आ चुकी हैं। गौरी ने 13 साल पहले एक पब्लिक आउटिंग के दौरान ऐसी ही ड्रेस पहनी थी। उस वक्त शाहरुख भी उनके साथ थे। अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि दोनों बिल्कुल एक जैसी हैं।

पब्लिक इवेंट के अलावा गौरी ने ये ड्रेस SRK की फिल्म ओम शांति ओम के ऐंड क्रेडिट्स में भी पहनी थी। हालांकि गौरी और सुहाना दोनों से इसे अलग-अलग तरह से कैरी किया। पब्लिक आउटिंग के दौरान गौरी ने इस ड्रेस के साथ एक ब्रॉड बेल्ट लगाया, वहीं ओम शांति ओम के ऐंड क्रेडिट्स में उन्होंने इसे कॉर्सेट बेल्ट के साथ एक्सेसराइज किया।

सुहाना की अगर बात करें तो उन्होंने इस स्ट्रेपी ड्रेस को बिना बेल्ट के पहना है। इस दौरान सुहाना डार्क लिप्स और विंग्ड लाइनर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को पार्टिंग के साथ स्ट्रेट लुक में खुला रखा है।

आपको बता दें कि सुहाना भी अपने पापा शाहरुख की तरह एक्टिंग में कदम रखना चाहती हैं। वे स्कूल और कॉलेज में कई प्ले कर चुकी हैं। उनकी एक शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू भी रिलीज हुई थी। सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते वे इन दिनों मुंबई आई हुईं हैं।

End of Article