एंटरटेनमेंट

De De Pyaar De 2: अनिल कपूर के जबड़े से निकली अजय देवगन की मूवी, ये एक्टर बनेगा रकुलप्रीत सिंह का पापा

R Madhavan and Ajay Devgn reunion in this Movie: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार 2 में एक्टर आर. माधवन की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि आर. माधवन इस मूवी में रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल निभाएंगे।

Image

Ajay Devgn Rakul preet Singh

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग मूवी दे दे प्यार 2 काफी समय से चर्चा में है। फिल्म दे दे प्यार दे की कास्टिंग को लम्बे समय से चल रही है, जिसके लिए मेकर्स की आम सहमति बन गई है। कुछ वक्त पहले ऐसा सुनने में आया था कि फिल्म दे दे प्यार दे में अनिल कपूर रकुलप्रीत सिंह के पिता का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे लेकिन मेकर्स ने स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए अनिल कपूर की जगह आर. माधवन को लेने का फैसला लिया है। मेकर्स को ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी के मुताबिक अनिल कपूर की जगह आर. माधवन दे दे प्यार दे 2 के लिए सही च्वाइस रहेंगे। एचटी मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आर. माधवन फिल्म दे दे प्यार दे 2 में रकुलप्रीत के पिता का रोल प्ले करेंगे। मेकर्स को ऐसा लगता है कि कहानी के मुताबिक अजय-माधवन के बीच नोक-झोंक दर्शकों को ज्यादा पसंद आएगी।

दे दे प्यार दे 2 में रकुलप्रीत की फैमिली की कहानी दिखाई देगी

जिन दर्शकों ने दे दे प्यार दे देखी है, उन्हें पता है कि दर्शकों ने उसमें अजय देवगन की फैमिली की कहानी दिखाई थी। दे दे प्यार दे के अंत में मेकर्स ने इशारा दिया था कि वो दूसरे पार्ट में रकुलप्रीत सिंह के परिवार की कहानी दिखाएंगे। मेकर्स ने दर्शकों से किया वादा निभाते हुए, दे दे प्यार दे 2 के लिए आर. माधवन के लिए साइन किया है। इस बार अजय देवगन प्यार के लिए रकुलप्रीत सिंह के घर जाएंगे।

शैतान में साथ दिख चुके हैं आर. माधवन और अजय देवगन

कुछ दिनों पहले रिलीज हुई शैतान में आर. माधवन और अजय देवगन की जोड़ी साथ दिख चुकी है। इन दोनों की शैतान दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म शैतान में जहां अजय देवगन ने पॉजिटिव किरदार प्ले किया था तो वहीं आर. माधवन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। वैसे आप दे दे प्यार दे में आर. माधवन और अजय देवगन को साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article