मुंबई. एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभावी और नागा चैत्नया अलग हो गए हैं। नागा चैत्नया ने 23 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा शादी के लिए नागा चैत्नया की पहली पसंद नहीं थीं। साल 2014 में नागा एक्ट्रेस श्रुति हसन को डेट कर रहे थे। नागा और श्रुति की शादी की खबरें भी आने लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति एक इवेंट में नागा और अपनी बहन अक्षरा के साथ आई थीं। इस इवेंट में श्रुति को परफॉर्म करना था। श्रुति ने नागा से अपनी बहन का ख्याल रखने के लिए कहा था। नागा वहां से किसी काम के कारण चले गए और श्रुति ने इसके बाद एक्टर से बात करना बंद कर दिया। श्रुति के बाद नागा की लाइफ में समांथा रुथ प्रभु की एंट्री हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नागा फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। वहीं, समांथा अब अल्लू अर्जुन की फिल्म में आइटम नंबर करेंगी।
Samantha Ruth Prabhu नहीं श्रुति हसन से शादी करने वाले थे Naga Chaitanya, बहन अक्षरा हसन के कारण हुआ ब्रेकअप
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 24, 2021, 12:01 AM IST
