Varun Love Story: रियल लाइफ दिलवाले हैं वरुण धवन, बचपन की लेडी लव से की शादी, अनोखी है लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 06:42 AM IST

Varun Natasha Love Story: बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी काफी इंट्रस्टिंग है। वरुण बचपन से नताशा पर फिदा थे। दोनों ने काफी टाइम तक एख दूसरे को डेट किया और 2021 में शादी के बंधन बंध गए।

Varun Love Story: रियल लाइफ दिलवाले हैं वरुण धवन, बचपन की लेडी लव से की शादी, अनोखी है लव स्टोरी
Photo Credit: Instagram

Varun Natasha Love Story: बॉलीवुड के लवर बॉय कहे जाने वाले वरुण धवन रियल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक है। वह बड़े पर्दे पर कितनी ही हिरोइंस के साथ इश्क फरमाते क्यों न नजर आते हों, लेकिन रियल लाइफ में उनके दिल की रानी सिर्फ एक ही हसीना है और उनका नाम है नताशा दलाल। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वरुण अपनी फिल्मों के पीछे हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। लेकिन नताशा उतना ही लाइम लाइट से दूर रहती हैं। शादी के बाद भी नताशा मीडिया के कैमरों में कम ही कैद हो पाती हैं। नताशा और वरुण की प्रेम कहानी काफी अनोखी है। 

varun dhawan

वरुण धवन के बचपन का प्यार हैं नताशा
कुछ समय पहले करीना कपूर के चैट शो में वरुण धवन ने नताशा को लेकर और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सारी बातें की थी । वरुण ने बताया था कि वह और नताशा मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जहां छठी कक्षा में उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी।  वरुण ने कहा कि हम मानेकजी कूपर स्कूल में जाते थे। तब नताशा यलो हाउस में थी और मैं रेड हाउस में था। हम बास्केटबॉल कोर्ट में थे, तभी लंच ब्रेक के दौरान कैंटीन में मुझे उसका चलना बैठना सब याद है। वहीं टाइम था जब मैं उस पर फिदा हो गया था।

varun dhawan

नताशा ने कई बार ठुकराया था वरुण का प्रपोजल
वरुण के लिए प्यार की राह आसान नहीं थी, क्योंकि जहां वरुण नताशा पर मरते थे, वहीं नताशा वरुण को उस नजर से देखती तक नहीं थी। वरुण धवन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि नताशा ने उनका एक नहीं पूरे 6 बार प्रपोजल ठुकराया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिर वो दिन भी आ गया जब नताशा ने वरुण के प्यार को स्वीकार कर लिया।

varun dhawan

24 जनवरी 2021, वरुण के जिंदगी की सबसे खूबसूरत तारीख। जी हां इसी दिन वरुण धवन नताशा के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने अलीबाग में शादी की थी। शादी में वरुण नताशा का परिवार और बॉलीवुड से कुछ खास मेहमान शामिल हुए थे।

End of Article