Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Movie Bawaal: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। वरुण की अगली फिल्म का नाम 'बवाल' (Bawaal) होगा जिसमें वो खुद से 9 साल छोटी एक्ट्रेस संग दिखेंगे और वो हैं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)। वरुण और जान्हवी पहली पर्दे पर साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 07 अप्रैल को थियेटरों में रिलीज होगी। वरुण ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है।
वरुण ने किया ये ट्वीट
वरुण ने ट्वीट कर लिखा, 'अब होगा बवाल! साजिद नाडियावाला और नितेश तिवारी की अद्भुत जोड़ी के साथ काम करने के लिए उत्साहित और आभारी हूं।' इस ट्वीट में वरुण ने बताया कि फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे जबकि साजिद नाडियावाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। मालूम हो कि जान्हवी कपूर उम्र में वरुण धवन से 9 साल छोटी हैं। जान्हवी 25 साल की हैं जबकि वरुण धवन की उम्र 34 साल है।
जान्हवी कपूर ने जताई खुशी
वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर ने भी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए खुशी जाहिर की और लिखा कि वो दो बेहतरीन लोगों साजिद नाडियावाला और नितेश तिवारी के साथ काम करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा,'BAWAAL की घोषणा करते हुए बहुत आभारी और खुश हूं।'
वर्कफ्रंट
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कृति सेनन के साथ फिल्म भेड़िया और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म जुग जुग जियो में दिखेंगे। इसके अलावा जान्हवी कपूर फिल्म गुड लक जेरी, दोस्ताना 2 और तख्त जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें कि जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

