Tiger Shroff Net worth:104 करोड़ रुपए के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ, मर्सिडीज से लेकर BMW तक ऐसा है कार कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2021, 07:45 AM IST

Tiger Shroff Networth: टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में नया 8BHK घर खरीदा है। टाइगर बेहद कम वक्त में करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक बन गए हैं। जानिए टाइगर की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी...

Tiger Shroff Net worth:104 करोड़ रुपए  के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ, मर्सिडीज से लेकर BMW तक ऐसा है कार कलेक्शन

मुंबई. टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने परिवार के लिए एक नया 8BHK फ्लैट खरीदा है। टाइगर श्रॉफ साल 2014 में फिल्मों से डेब्यू किया था। टाइगर श्रॉफ करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थीं। नेट वर्थ की बात करें तो महज 31 साल की उम्र में ही टाइगर श्रॉफ ने 104 करोड़ की नेट वर्थ बना ली है। फिल्मों के अलावा टाइगर श्रॉफ कई ब्रैंड्स के ब्रैंड एंबेसडर हैं। फीस की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फ‍िल्‍म के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। साल 2019 में आई फिल्म वॉर उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी।

Tiger Shroff: It's important that I am not labelled just as Jackie Shroff  ka beta | Hindi Movie News - Times of India

ऐसा है कार कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ की तरह टाइगर श्रॉफ भी लग्जरी गाड़ियों के शौकिन हैं। टाइगर के पास एक करोड़ रुपए की कीमत वाली बीएमडब्लू M5 है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, टोयोटा इनोवा जैसी कारों के मालिक भी हैं। टाइगर के पास मर्सिडीज बेंच ई 220 डी, एसएस जगुआर 10, रेंज रोवर और एक विंटेज कार है जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है।

Why Tiger Shroff never went to college | Hindi Movie News - Times of India

31 करोड़ रुपए का घर 
टाइगर श्रॉफ के 8 BHK वाले इस अपार्टमेंट को टाइगर ने करीब साढ़े 31 करोड़ की कीमत में बुक किया था। टाइगर का एक घर कार्टर रोड पर भी स्थित है। इस 4 BHK अपार्टमेंट टाइगर का परिवार रहता था।

टाइगर श्रॉफ की फैमिली का एक होलीडे होम खंडाला में भी हैं जो किसी 5 स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अब फिल्म गणपत और हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं।

End of Article