बचपन में जाने वाली थी सुष्मिता सेन की अडॉप्टेड बेटी की जान, अदाकारा की सूझबूझ ने ऐसे बचाई थी रेने की जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 04:57 PM IST

Sushmita Sen Shocking Revelation About Renee: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने यह बताया कि बचपन में उनकी अडॉप्टेड बेटी रेने की जान जाने वाली थी लेकिन फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उनकी बेटी की जान बच गई।

बचपन में जाने वाली थी सुष्मिता सेन की अडॉप्टेड बेटी की जान, अदाकारा की सूझबूझ ने ऐसे बचाई थी रेने की जिंदगी
Photo Credit: Instagram

Sushmita Sen Shocking Revelation About Her Daughter Renee: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई हैं। जब भी सोशल मीडिया पर अदाकारा अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती हैं तब लोग इन्हें देख कर खूब रिएक्ट करते हैं। अदाकारा की तस्वीरों पर तो मानो फैंस की तारीफों का बाढ़ आ जाता है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ सुष्मिता सेन को अपनी खूबसूरती और व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे विनम्र और शालीन अदाकाराओं में से एक हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना से बात करते हुए उन्होंने यह खुलासा किया कि एक बार उनके मातृत्व प्रवृत्ति की वजह से उन्होंने अपनी अडॉप्टेड बेटी रेने की जान बचा ली थी। 

ट्विंकल खन्ना से बात करते हुए अदाकारा ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब उन्होंने रेने को अडॉप्ट किया था। उन्होंने बताया कि बेबी रेने अक्सर बीमार रहा करती थीं और वह अडाॅप्शन के लिए अनफिट थीं। जिसकी वजह से सुष्मिता रेने का बहुत ध्यान रखा करती थीं। सुष्मिता को ऐसा करते देख उनकी मां यह कहती थीं कि वह ओवररिएक्ट कर रही हैं और हर समय वह‌ डॉक्टर के पास नहीं जा सकतीं जब बच्चा थोड़ा सा भी बीमार हो तो। इसके बाद सुष्मिता सेन ने यह कहा कि एक बार वह रेने के साथ शूट पर थीं और उन्होंने देखा कि रेने को घरघराहट हो रही थी जिसकी वजह से उन्होंने तुरंत अपनी कार निकाली और हॉस्पिटल गईं। 

उन्होंने कहा कि 'मेरी बेटी उस रात मरने ही वाली थी और यह एक मां की मातृत्व प्रवृत्ति थी।' इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे उनके प्रोएक्टिव रहने की वजह से उन्होंने अपनी बेटी की जान बचा ली थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि रेने को Bronchial Water नाम की एक परेशानी थी। सुष्मिता को इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था और जब उनकी बेटी ने उन्हें देखा वह रोने लग गई थी। इसके बाद सुष्मिता ने कहा कि उन्हें कुछ हफ्तों तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा था।

End of Article