Soup Teaser : सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है मनोज बाजपेयी और कोंकणा शर्मा की सूप का टीजर, जानिए कहां देख सकते हैं ये सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 03:33 PM IST

Soup Teaser out : मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की सूप का टीजर रिलीज हो गया है। ये सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है। इसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है।

Soup Teaser : सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है मनोज बाजपेयी और कोंकणा शर्मा की सूप का टीजर, जानिए कहां देख सकते हैं ये सीरीज
Photo Credit: Instagram

Soup Treaser Released : मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की वेब सीरीज सूप का टीजर रिलीज हुआ है। ये एक ड्रार्क कॉमेडी सीरीज है, जिसमें काफी सस्पेंस और थ्रिलर है। इस सीरीज का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। अभिषेक इससे पहले उड़ता पंजाब और इश्किया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। दर्शकों को इस सीरीज का टीजर काफी पसंद आ रहा है।

टीजर की शुरुआत में मनोज बाजपेयी से होती है। उनकी एक आंख में चोट लगी होती हैं तो दूसरी आंख में आईपैच लगा होता है। कोंकणा मनोज को एक क्राइम करने को मोटिवेट करती है और उसे लालच देती हैं कि इसके बाद हमारे पास बहुत पैसे होंगे और हम शादी कर लेंगे। वो कहती है कि अगर हमारा सोचा हुआ काम हो जाता है तो हमारी सारी प्रॉब्लम्स दूर हो जाएगी। टीजर का दूसरा हिस्सा थोड़ा कंफ्यूजन से भरा हुआ है। लेकिन फिर भी दर्शकों को आखिरी तक जोड़े रखती हैं। दर्शक इस सीरीज के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

यहां देखें सूप का टीजर

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है सूप

सूप के बारे में बात करते मेकर्स का कहना है कि सूप लस्ट, रोमांस और रहस्य से भरा हुआ है। मनोज बाजपेयी और कोंकणा शर्मा इस सीरीज में आखिरी तक आपको स्वाद देंगे। सूप के टीजर को नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट टुडुम में रिलीज किया गया है। इस इवेंट में 120 से अधिक फिल्मों का टीजर रिलीज किया गया है।

दर्शक मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। कोंकणाा लंबे समय बाद स्क्रीन पर नजर आएगी। सूप से पहले कोंकणा फैमिली मैन 2 में मनोज बाजपेयी के साथ नजर आई थीं। अभिषेक चौबे की उड़ता पंजाब और इश्किया को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

End of Article