जानिए कौन थे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, जिनकी हत्या से सदमे में है पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 07:40 PM IST

Sidhu Mosewala Profile and Facts: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक हैं। जानिए सिद्धू मूसेवाला के बारे में दिलचस्प बातें...

जानिए कौन थे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, जिनकी हत्या से सदमे में है पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

Know Everything about Punjab Singer Sidhu Moosewala: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह 28 साल के थे। सिद्धू मूसेवाला ( punjabi singer sidhu moose wala death news) की शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा हटा दी थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सिंगर थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में मानसा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था। उनका (who is sidhu moose wala in hindi) असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। मूसेवाला के पिता सरदार बलकौर सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं। वहीं, उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं। मूसेवाला ने छठी क्लास से हिप हॉप गाना सुनना शुरू कर दिया था। उन्होंने लुधियाना के हरविंदर बिट्टू से गाना सीखा था। मूसेवाला ने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इस दौरान उन्होंने डीएवी कॉलेज फेस्ट में हिस्सा लिया था। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala death) तुपक शकुर को अपना आदर्श मानते थे।    

sidhu moosewala: Punjabi singer Sidhu Moosewala shot dead in Mansa district  | India News - Times of India

कनाडा में रिलीज किया पहला गाना
ग्रेजुएशन करने के बाद सिद्धू मूसवाला (sidhu moose wala news) कनाडा चले गए थे। यहां पर उन्होंने अपना पहला गाना जी वैगन रिलीज किया था। साल 2018 में उन्होंने भारत में लाइव परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। उन्हें पहचान साल 2017 में आए गाने So High से मिली थी। इस गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने इसका जट्ट, टोचन, सेल्फ मेड, फेमस और वॉर्निंग शॉट्स जैसे म्यूजिक वीडियो जारी किए थे। साल 2018 में उन्होंने फिल्म डाकुओं दा मुंडा फिल्म के लिए डॉलर गाना गाया। पंजाबी फिल्मों में उनका ये पहला गाना था। 

Sidhu Moose Wala: Punjabi singer Sidhu Moose Wala joins Congress |  Chandigarh News - Times of India

विवादों से रहा था नाता 
सिद्धू मूसेवाला का विवादों से भी नाता रहा है। सिद्धू पर आरोप लगाया जाता था कि वह अपने गानों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं। साल 2019 में उन्होंने 'जट्ट जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी' गाना रिलीज किया था। इस मामले में उनके ख्रिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी। 

 
सिद्धू पर आरोप लगा था कि इस गाने के जरिए उन्होंने 18वीं शताबदी के सिख योद्धा माई भाखो के संबंध में विवाद खड़ा किया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।

End of Article