Sidhu Moose Wala Death News: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू मूसेवाला, फैंस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Sidhu Moose Wala Death News, Punjab Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead: पंजाब के पॉपुलर गायक सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। रविवार शाम उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के नाम कई पंजाबी हिट गाने शामिल हैं।

Sidhu Moose Wala Death News : पंजाबी गानों के फैन्स के लिए एक जोरदार झटका रविवार शाम को तब लगा, जब पॉपुलर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने की खबर आई। वह कई लोकप्रिय पंजाबी गाने दे चुके हैं। अब मूसेवाला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। मूसेवाला राज्य के उन 424 वीआईपी में शामिल थे जिनकी सिक्युरिटी राज्य सरकार ने हाल ही में वापस ली थी। कई सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख जताया है और अपनी श्रद्धांजलि भी दी है। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर का इस हत्याकांड पर गुस्सा फूटा है।
सिद्धू मूसेवाला के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे। बताया जा रहा है कि महज 28 साल के सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने लगातार 30 गोलियां बरसाईं। इसके बाद से राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Who is sidhu moose wala: जानिए कौन थे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला की हत्या, जानें उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और कमाई
कैंडल मार्च में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस की चंडीगढ़ विंग ने निकाला कैंडल मार्च
मीका सिंह का फूटा गुस्सा
पंजाब पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग
फरीदकोट रेंज के इंसपेक्टर जनरल ऑफ पुलीस प्रदीप यादव ने कहा कि मूसेवाला के मर्डर केस पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। बकौल आईजी, 'हमें कुछ जरूरी सुराग लगे हैं।' वहीं, आईजी यादव से जब ढाबे की सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सिर्फ यही नहीं, हमें कई महत्वपूर्ण जगह से अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जांच कर रहे हैं।'
नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप
दिल्ली पुलिस ने शुरू की पूछताछ
ये चाहता है लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई चाहता है कि यदि पंजाब पुलिस (या कोई दूसरे राज्य पुलिस) उसके लिए पेशी वारंट लेकर आती है, तो एनआईए कोर्ट को पूर्व सूचना दी जाए और उसके खिलाफ लंबित मकोका मुकदमे से पहले उसकी हिरासत नहीं दी जाए।
पूरी हुई पोस्ट मॉर्टम की प्रक्रिया
पांच डॉक्टर के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है। पोस्ट मॉर्टम के नतीजे पुलिस से शेयर नहीं किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वहीं, आरोपियों की धड़ पकड़ जारी है।
लॉरेंस बिश्नोई ने किया एनआईए कोर्ट का रुख
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर का डर है। लॉरेंस ने इसके खिलाफ मकोका कोर्ट का रुख किया है।
स्पेशल जज ने सुनवाई से किया इनकार
मकोका कोर्ट के स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि सुरक्षा, राज्य का विषय है। मूसेवाला की हत्या के बाद इस्तेमाल हुई कार बरामद हो गई है। हत्या के बाद शूटर्स इस कार से भागे थे। पंजाब के मोगा से कार बरामद की गई है।
इन हथियारों से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सूत्रों का कहना है कि सिद्धू की हत्या में रूस निर्मित एएन-94 असाल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, घटनास्थल से एएन-94 की तीन गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक पंजाब में गैंगवार में पहली बार AN-94 राइफल का इस्तेमाल हुआ है।
सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को दिलाया भरोसा
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर इंसाफ की मांग की है। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिवंगत सिंगर के पिता को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
करण कुंद्रा का फूटा गुस्सा
करण कुंद्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां यार अच्छा नहीं हुआ। मेरे को जो बात ज्यादा अजीब लगी कि ऐसे दिन दहाड़े ये चीजें हो रही हैं। हिंदुस्तान में ऐसे बंदूक देने की अनुमति नहीं है, मुझे माफ करिए लेकिन ये अफगानिस्तान नहीं है कि यहां भी उठा के लेके घूम रहे हो।
देहरादून से एक युवक को हिरासत में लिया
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में दबिश दी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा है।
न्यायिक आयोग गठित
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा एचसी के मौजूदा जज के तहत न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा कर दी है।
हिमाचल के सीएम ने हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
सिद्धू मूसेवाला की मौत को हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ठाकुर ने बताया कि पंजाब में घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। एक दिन पहले सिद्धू की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। एक तंत्र विकसित किया गया है और एक समिति व्यक्तियों के लिए सुरक्षा खतरे की समीक्षा करती है। उसी के आधार पर सुरक्षा दी जाती है। यह राजनीतिक फैसला नहीं होना चाहिए।
हत्या की जांच करेंगे हाईकोर्ट के सिटिंग जज
सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने का एलान किया है।
तिहाड़ जेल से जुड़े मूसेवाला की हत्या के तार
सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर गोल्डी बरार के साथ संवाद करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। लॉरेंस बिश्नोई, उसके सहयोगियों, काला जठेड़ी और काला राणा से दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ द्वारा मूसेवाला की हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
मानसा के होटल में दिखे संदिग्ध नौजवान
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस को एक लीड मिली है। मानसा के एक होटल में कुछ संदिग्ध नौजवान देखे गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
सिद्धू मूसेवाला का होगा पोस्टमार्टम
सिद्धू मूसेवाला के पोस्टमार्टम से जुड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सिंगर के पोस्टमार्टम के लिए 5 डॉक्टर पीएम पैनल का गठन किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले आज उनके परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना कर दिया था।
शाम 6 बजे निकाला जाएगा शांति मार्च
मानसा में अपने नेता की हत्या के बाद से पंजाब कांग्रेस में आक्रोश है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए मानसा अस्पताल से गुरुद्वारा साहिब तक शाम 6 बजे शांति मार्च निकाला जाएगा।
इंटरनेशनल रैपर ने दी श्रद्धांजलि
अब इंटरनेशनल रैपर ड्रेक ने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ड्रेक ने मां के साथ पंजाबी रैपर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'RIP Moose'। ड्रेक ने इसे सिद्धू के आधिकारिक हैंडल के साथ टैग किया है।
मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर आ गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा- 'मूसेवाला की सुरक्षा कम करने पर हो जांच'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी के कल के बयान पर भी सफाई मांगी है। उनका कहना है कि राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
सिद्धू मूसेवाला की चल रही थीं शादी की तैयारियां!
हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धू मूसेवाला की मां ने उनकी शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'थोड़ा और समय बस, फिर वह अब सिंगल नहीं रहेगा। हमने उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी हैं, जो इस साल के चुनाव के बाद होगी।' उनकी मां के अनुसार, सिद्धू ने अपने लिए एक लड़की चुनी थी और यह कोई अरेंज मैरिज नहीं होने वाली थी। गायक जिसे डेट कर रहे थे उसके बारे में जानकर और परिवार के एक नए सदस्य को जोड़ने के लिए सभी बहुत खुश थे। अब सिद्धू की दुखद मौत ने उनके परिवार में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है और पूरे देश को सदमे में डाल कर रख दिया है।
सिद्धू मूसेवाला कर रहे थे एसोसिएट को डेट
रैपर सिद्धू मूसेवाला की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने रिलेशनशिप पार्टनर की पहचान सीक्रेट रखी थी। जनवरी 2022 में सिद्धू की मां चरण कौर ने कहा था कि गायक जल्द आने वाली तारीख में शादी करने और अपनी लव लाइफ को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक है। अफवाहों के मुताबिक, सिद्धू एक एसोसिएट को डेट कर रहे थे और शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे।
हार्दिक पटेल ने साधा निशाना
हार्दिक पटेल ने कहा कि सरकार का अराजक हाथों में जाना किसी प्रदेश के लिए कितना घातक होता है, यह पंजाब ने आज एक बड़ी ही दुःखद घटना के साथ महसूस किया। कुछ दिन पूर्व एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और आज मशहूर युवा कलाकार सिद्धू मूसावाले की निर्मम हत्या महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली से आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को चला रहे लोगों को सोचना होगा की क्या उन्हें कांग्रेस की तरह पंजाब को दुःख दर्द देनी वाली दूसरी पार्टी बनना है या सच में लोगों के लिए कुछ करना हैं। सिद्धू मूसेवाला को मेरी श्रद्धांजलि।
सिद्धू मूसेवाला के दोस्त ने भी दम तोड़ा
पंजाबी सिंगर एवं रैपर सिद्धू मूसेवाला के दोस्त ने भी दम तोड़ दिया है। रविवार शाम मानसा जिले में हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग में सिद्धू की मौत हो गई जबकि उनके साथ जीप में मौजूद पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चचेरे भाई गुरप्रीत घायल हो गए। अब गुरप्रीत की मौत होने की खबर है। इस हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग का कहना है कि यह विकी मिढूखेड़ा की हत्या की जवाबी कार्रवाई है।
मूसेवाला की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश
सिंगर की हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस हत्या पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। चुनाव से पहले सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे और पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए। राज्य सरकार की तरफ से सिद्धू की सुरक्षा के लिए चार कमांडो मिले हुए थे जिनमें से दो को आम आदमी पार्टी की सरकार ने हटा लिया। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा का कहना है कि सिद्दू ने रविवार को अपने साथ दो कमांडो को ले जाने से मना कर दिया था, वह अपनी बुलेट प्रूफ कार में भी नहीं गए।
एसआईटी करेगी हत्याकांड की जांच
हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। तीन राज्यों में अलर्ट है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सीसीटीवी में दिखी बोलेरो बरामद कर ली गई है। इसे फर्जी नंबर लगाकर चलाई जा रहा था।
सिद्धू मूसेवाला की कारें और घर (Sidhu Moosewala Cars and Home)
1 जून 1993 को पैदा हुए सिद्धू मूसेवाला महंगी कारों के शौकीन थे। उनके पास हमर, फॉर्च्यूनर जैसी कारें थे। उनके पास 20 लाख से लेकर 75 लाख रुपये तक की कीमत की गाड़ियां थीं। बताया जा रहा है कि उनके पास कनाडा में 5 बेडरूम वाला घर था, वहीं मनसा के मूसा गांव में उनके पास एक आलीशान बंगला था।
सिद्धू मूसेवाला फीस (Sidhu Moosewala fees)
जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला एक लाइव शो के लिए 20 लाख रुपये चार्ज करते थे। वहीं एक गाने के लिए वह 6 से 8 लाख रुपये बतौर फीस लेते थे। उनकी महीने भर की कमाई तकरीबन 35 से 40 लाख रुपये के आसपास होती थी। वह पंजाबी सिनेमा के सबसे डिमांडिंंग गायक थे।
सिद्धू मूसेवाला नेट वर्थ
सिद्धू मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। उनके गानों को लाखों- करोड़ों व्यूज मिलते थे। गायकी के साथ साथ वह राजनीति में भी सक्रिय थे। अपने बलबूते उन्होंने नाम कमाया और अच्छी प्रॉपर्टी बनाई थी। सिद्धू मूसेवाला की नेट वर्थ की अगर बात करें तो उनकी नेट वर्थ तकरीबन 29 करोड़ थी।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना
सिद्धू मूसेवाला की जिस तरह से हत्या की गई है, उसके लिए ज़िम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। मुख्यमंत्री और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को तुरंत पद स इस्तीफा देना चाहिए। वे(भगवंत मान) किस मुंह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होंगे: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में अलर्ट
सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर फोर्स तैनात
अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि
पंजाब सरकार पर बिफरी सिद्धू मूसेवाला की मम्मी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके घर पर मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल हैं। दिवंगत पंजाबी सिंगर की मम्मी गुस्से में पंजाब सरकार पर बिफर पड़ी हैं।
तीन अलग-अलग हथियार का हुआ इस्तेमाल
डीजीपी पंजाब DGP वी. के. भावरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए तीन अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, आईजी फरीदकोट ने कहा कि अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हुए अपराधी।
नहीं ले गए थे बुलेटप्रूफ कार
पंजाब डीजीपी वीके भवरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के पास पंजाब पुलिस के चार कमांडो थे, जिनमें से दो को वापस ले लिया गया था, लेकिन उसके पास दो कमांडो थे, जिन्हें मूसेवाला आज अपने साथ नहीं ले गए थे। सिद्धू मूसेवाला के पास एक निजी बुलेटप्रूफ कार थी जिसे भी वह अपने साथ नहीं ले गए थे।
मीका सिंह ने लिखा- 'पंजाबी होने पर आ रही है शर्म'
सुरक्षा हटाने पर घिरी आप
आज गायक सिद्धू मूसेवाला की जो हत्या हुई है वो एक बहुत ही हृदय विदारक और दुखदायी घटना है। पंजाब का एक चमकता हुआ सितारा हमने खो दिया। कल ही उनकी सुरक्षा हटाई गई थी और कल ही मैंने बोला था कि पहले बिना सोचे समझे लोगों की सुरक्षा हटा दी जाती है- दलजीत सिंह चीमा, SAD
पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह ने की मान की गिरफ्तारी की मांग
पंजाब के पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भगवंत मान को सबसे पहले पंजाब के DGP को गिरफ्तार करना चाहिए जिन्होंने इनकी जान को किसी भी तरह के खतरे से इंकार किया था। पंजाब में मिलिटेंसी के समय भी पंजाब में RPG से हमला नहीं हुआ था। पंजाब के CM कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं। यह छोटी बात नहीं है भारत सरकार को इसमें तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत कोई भी सुरक्षा की बात नहीं बता सकता। किसी की भी सुरक्षा का मूल्यांकन ADGP और DGP इंटेलिजेंस और ADGP सिक्योरिटी करते हैं। इन तीनों को तत्काल हटा देना चाहिए।
राहुल गांधी ने जताया शोक
होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
पंजाब के डीजीपी की प्रेसवार्ता
इस घटना की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली है जो अभी कनाडा में है। इनके पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडो थे जिनमें से 2 कमांडो राज्य में चलने वाले घल्लूघारा की वजह से वापस ले लिए थे। यह जब घर से निकले तब यह अपने साथ इनको नहीं ले गए थे: पंजाब के DGP वी. के. भावरा
पंजाब में जंगलराज- प्रियंका गांधी
सिद्धू मूसेवाला प्रतिभावान कलाकार थे, जिन्होंने दुनिया में देश और पंजाब का नाम रोशन किया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की कानून व्यवस्था को जंगलराज में बदल दिया और सुरक्षा व्यवस्था को राजनीतिक पसंद-नापसंद के हवाले कर दिया है: प्रियंका गांधी वाड्रा
CCTV फुटेज सामने आया
कपिल मिश्रा ने साधा निशाना
बीजेपी ने केजरीवाल को बताया जिम्मेदार
कौन थे सिद्धू मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 में मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं। वहीं, उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं। सिद्धू मूसेवाला ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह कुछ वक्त कनाडा भी चले गए थे। वहीं, पंजाबी सिंगर का विवादों से भी नाता रहा है। साल 2019 में 'जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी' पर काफी विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।
गोल्डी बरार ने ली हत्या की जिम्मेदारी
sidhu moose wala dead: दिल्ली के सीएम अरविंंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
गायक के फैन्स हुए भावुक
कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
मूसेवाला की हत्या से उठे सवाल
sidhu moose wala died: आप पर लगे आरोप
सिद्धू मूसेवाला की डेथ के बाद पंजाब की आप और भगवंत मान सरकार आरोपों के घेरे में आ गई है। दरअसल राज्य सरकार ने हाल ही में 400 से ज्यादा हस्तियों की वीआईपी सुरक्षा वापस ली थी। इसके अगले दिन ही मूसेवाला को मार दिया गया।
sidhu moose wala death: ताबड़तोड़ बरसीं गोलियां
खबरों में बताया जा रहा है कि हमलावरों ने निमर्मता के साथ गायक सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताया गया है कि उन पर 30 गोलियां दागी गईं। उस समय वह अपनी जीप में सवार थे।
sidhu moose wala died: फैन्स का टूटा दिल
sidhu moose wala news: हुआ था मामला दर्ज
सिद्धू मूसेवाला पर एक बार गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर मामला भी दर्ज हो चुका है। उन पर अपने गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा था।
Sidhu Moose Wala Age: कितने साल के थे सिद्धू मूसेवाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था। उनका जन्म मनसा में ही हुआ था। उनकी उम्र 28 साल की थी।
Sidhu Moose Wala Died: नहीं रहे मूसेवाला
पॉपुलर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मनसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उनको अज्ञात लोगों ने गोली मारी है।
Sidhu Moose Wala Death: क्यों हुई हत्या
सिद्धू मूसे वाला की हत्या के पीछे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने का झगड़ा एक वजह मानी जा रही है। उनकी हत्या में एक पंजाबी गायक का नाम उभर कर आ रहा है।
sidhu moose wala death: कहां हुई हत्या
सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मनसा में गोली मारी गई है। डॉक्टर ने कहा है कि जब उनको अस्पताल लाया गया, तब उनकी सांस नहीं चल रही थी।

