आश्रम की पम्मी के साथ इस एक्टर ने वेब सीरीज में दिए ऐसे बोल्ड सीन, लोगों ने कहा ये बाबा निराला से भी आगे निकल गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 07:30 PM IST

She Actor Kishore Facts: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज शी का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। सीरीज में आश्रम की पम्मी यानी अदिति पोहानकर लीड रोल में हैं। अदिति और एक्टर किशोर ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। जानिए किशोर से जुड़ी खास बातें...

आश्रम की पम्मी के साथ इस एक्टर ने वेब सीरीज में दिए ऐसे बोल्ड सीन, लोगों ने कहा ये बाबा निराला से भी आगे निकल गए

She Actor Kishore Facts. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज शी का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। इस सीरीज में आश्रम की पम्मी यानी अदिति पोहानकर लीड रोल में हैं। सीरीज की कहानी एक महिला पुलिस कॉन्सटेबल भूमिका परदेशी की हैं, जो ड्रग्स माफिया के खिलाफ मिशन पर हैं। She वेब सीरीज में विजय वर्मा सास्या के रोल में हैं। वहीं, एक्टर किशोर सीरीज में नायक का किरदार निभा रहे हैं। किशोर पिछले 17 साल से भी अधिक वक्त से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

She वेब सीरीज में अदिति (Aaditi Pohankar) और किशोर (Kishore Actor) ने बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। इन बोल्ड सीन्स पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स का कहना है कि वह बाबा निराला से भी आगे निकल गए हैं। किशोर का जन्म 14 अगस्त 1974 को कर्नाटक के चन्नापटना शहर में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी से कन्नड़ लिटरेचर में मास्टर डिग्री की थी। इसके बाद उन्होंने बैंगलौर के एक कॉलेज में पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी में बतौर असिस्टेंट फैशन डिजाइनर का काम किया। इस दौरान उन्होंने न्यूजपेपर भी बांटे।

Kishore She Actor

इस फिल्म से किया डेब्यू
किशोर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में कन्नड़ फिल्म कांति से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का स्टेट अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उनकी अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म पोल्लाधवन में काम किया। इसके बाद उन्होंने कुछ लो बजट फिल्म में काम किया। साल 2013 में उन्होंने तमिल फिल्म हरिदास में पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। फिल्मों के अलावा किशोर कई वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन में उन्होंने इमरान पाशा का रोल निभाया था। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो किशोर ने विशालक्ष्शी से शादी की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो किशोर अब ऐश्वर्या राय की पीरियड ड्रामा फिल्म पोन्नियन सेलवन में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह रविदासन का रोल निभा रहे हैं।

End of Article