Shahrukh Khan Gauri Khan Anniversary: पहली मुलाकात में गौरी ने शाहरुख खान से बोला था ये झूठ, एक नहीं तीन बार हुई थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2021, 06:26 PM IST

Shahrukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary: शाहरुख खान और गौरी खान की शादी की आज 30वीं सालगिरह है। शाहरुख खान और गौरी खान की शादी एक बार नहीं बल्कि तीन बार हुई थी। जानिए दोनों की लव स्टोरी....

Shahrukh Khan Gauri Khan Anniversary: पहली मुलाकात में गौरी ने शाहरुख खान से बोला था ये झूठ, एक नहीं तीन बार हुई थी शादी

मुंबई. शाहरुख खान और गौरी खान की शादी की आज 30वी सालगिरह है। शाहरुख खान और गौरी खान इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि,पूरा खान परिवार एक साथ खड़ा है। शाहरुख और गौरी खान की लव स्टोरी आज भी फैंस के बीच पॉपुलर है। 

शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थीं। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें गौरी को देखते ही प्यार हो गया था। शाहरुख ने जब पहली बार गौरी को डांस के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी ने शाहरुख से झूठ बोला था। गौरी बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि अपने भाई के साथ आई थीं। 

FIVE times Shah Rukh Khan played a doting husband to Gauri Khan | The Times  of India

गौरी के लिए पोजेसिव थे शाहरुख खान
मुश्ताक शेख द्वारा लिखित अपनी बायोग्राफी 'शाहरुख केन' में शाहरुख लिखते हैं, 'एक दिन मैंने गौरी को उसके घर छोड़ा, जैसे ही वो गाड़ी से उतरी तो मैंने उससे कहा- मैं तुमसे शादी करूंगा? इसके बाद मैं बिना उसका जवाब सुने वहां से चला आया।' एक मैगजीन में अपने आर्टिकल में शाहरुख ने कहा था, 'उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। अगर वो स्विमसूट पहनती या अपने बाल खुले रखती तो मैं उससे लड़ने लगता था।'

Shah Rukh Khan and Gauri Khan's aww-dorable social media banter over  refurbishing his office room is all things love | Hindi Movie News - Times  of India

तीन बार हुई शादी 
शाहरुख खान और गौरी ने एक नहीं बल्कि तीन बार शादी की थी। सबसे पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक शादी की।शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने हनीमून का किस्सा सुनाया था।

Shah Rukh Khan takes hours to dress up, says Gauri Khan | Hindi Movie News  - Times of India

शाहरुख ने कहा था, 'मैंने गौरी को प्रॉमिस किया था कि उसे पेरिस ले जाऊंगा। लेकिन, तब इतने पैसे नहीं थे। उन्हें फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग के लिए दार्जलिंग जाना था। वह गौरी को प्लेन से दार्जलिंग ले गए और कहा ये पेरिस है।' 
 

End of Article