Saira Banu Networth: 600 करोड़ की प्रॉपर्टी, 350 करोड़ का बंगला, जानिए कितनी हैं सायरा बानो की नेटवर्थ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2021, 08:11 AM IST

Saira Banu Birthday: वेट्रन बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो आज अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानिए सायरा बानो की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी...

 Saira Banu Networth: 600 करोड़ की प्रॉपर्टी, 350 करोड़ का बंगला, जानिए कितनी हैं सायरा बानो की नेटवर्थ

मुंबई. वेट्रन एक्ट्रेस और दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो 23 अगस्त को अपना 77वां बर्थडे मना रही हैं। सायरा बानो का असली नाम नसीम बानो हैं। उन्होंने साल 1966 में दिलीप कुमार से शादी की थी। 

सायरा बानो को एक्टिंग विरासत में मिली थीं। उनकी मम्मी नसीम बानो 30 और 40 के दशक की बहुत बड़ी एक्ट्रेस थीं। वहीं, उनके पिता मिया एहसान उल हक बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे। सायरा बानो छोटी थीं तब मात-पिता अलग हो गए थे। सायरा का बचपन लंदन में बीता था। सायरा बानो ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में फिल्म जंगली से डेब्यू किया। इसके बाद वह पड़ोसन, पूरब और पश्चिम, जमीर जैसी फिल्मों में काम किया। 

Saira Bano: Saira Bano wishes long, healthy life to Dilip Kumar on birthday  | Hindi Movie News - Times of India

इतनी करोड़ की हैं मालकिन  
सायरा बानो की नेटवर्थ की बात करें तो वह लगभग 600 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी कुल संपत्ति लगभग 627 करोड़ रुपए आंकी गई है। सायरा बानो और दिलीप कुमार मुंबई स्थित जिस आलीशान बंगले में रहते थे उसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये बंगला मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल्स में स्थित है। 

Saira Banu, known for her charisma and style | Photogallery - ETimes

आठ साल की उम्र में दिलीप कुमार को दिया दिल
सायरा बानो महज आठ साल की उम्र में दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं। सायरा बानो ने इसी उम्र में ये तय कर लिया था कि वह दिलीप कुमार से शादी करना चाहती हैं। दिलीप कुमार से वह 22 साल छोटी थीं।

File:Saira Banu graces the Kresha Bajajs store launch.jpg - Wikimedia  Commons

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के हर मुश्किल वक्त में साथ दिया था। दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया था। सारा बानो ने कहा- 'भगवान ने मुझसे मेरे जीने की वजह छीन ली। साहब के बिना तो मैं किसी भी चीज के बारे में नहीं सोच पाऊंगी।'   

End of Article