जानिए कौन हैं ऋतिक रोशन के साथ स्पॉट हुईं ये मिस्ट्री गर्ल, कभी नसीरुद्दीन शाह के बेटे को कर चुकी हैं डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 08:44 PM IST

Hrithik Roshan Mystery girl: ऋतिक रोशन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किए गए थे। इसके बाद ऋतिक रोशन के डेटिंग के कयास लगाए जा रहे थे। जानिए कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल।

 जानिए कौन हैं ऋतिक रोशन के साथ स्पॉट हुईं ये मिस्ट्री गर्ल, कभी नसीरुद्दीन शाह के बेटे को कर चुकी हैं डेट

Mystery girl with Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी। इसमें वह एक रेस्टोरेंट के सामने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किए गए थे। लड़की ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। इसके बाद लोगों ने डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि, अब मिस्ट्री गर्ल की पहचान सामने आई है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) मुंबई के एक जेपनिस रेस्टोरेंट से डिनर कर बाहर आते दिखे। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद हैं। सबा आजाद (Saba Azad) ने साल 2008 में फिल्म दिल कब्बडी से डेब्यू किया था। इसके बाद वह मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में नजर आईं थीं। 31 साल की सबा खान ने थिएटर में काम किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया है। उनकी शॉर्ट फिल्म गुरूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फीचर हुई थी। 

Saba Azad

खुद की है थिएटर कंपनी 
सबा आजाद की  'द स्किन्स' नाम से अपनी थिएटर कंपनी भी है। उन्होंने 'लवप्यूक' नाम का पहले प्ले भी डायरेक्ट किया था। सबा को थिएटर के साथ-साथ गाने का भी शौक है। इसके अलावा उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बेटे ईमाद शाह के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक बैंड 'मैडबॉय मिंक के नाम से बैंड की भी शुरुआत की है। साल 2013 में उन्होंने बताया कि वह ईमाद शाह के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों कई साल से साथ रह रहे हैं। 

Saba Azad

इन फिल्मों में भी गाया है गाना 
2013 में यश राज  ने'धूम एंथम' का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इस वीडियो में सबा आजाद भी नजर आई थीं। उन्होंने उस एंथम को अपनी आवाज दी थी।  

सबा इसके अलावा 'नौटंकी साला', 'डिटेक्टिव ब्योमकश बख्शी', 'शानदार', 'कारवां' और 'मर्द को दर्द नहीं होता' जैसी फिल्मों में गाने भी गाए हैं। हालांकि, ऋतिक और सबा दोनों ने ही अभी चुप्पी साधी है।

End of Article