SIIMA Award 2022 में रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट, एक्टर ने रिक्रिएट किया अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का आइकोनिक डायलॉग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 05:56 PM IST

Ranveer Singh Recreate Pushpa Iconic dialogue : रणवीर सिंह ने रिक्रिएट किया पुष्पा का आइकोनिक डायलॉग। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने SIIMA अवॉर्ड 2022 में शिरकत की थी।

SIIMA Award 2022 में रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट, एक्टर ने रिक्रिएट किया अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का आइकोनिक डायलॉग
Photo Credit: Instagram

Ranveer Singh Recreate Pushpa Iconic dialogue : 10 सितंबर को बेंगलुरु में दसवें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में साउथ इंडस्ट्री के कई सुपर स्टार्स शामिल हुए। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन, केजीएफ स्टार यश, कमल हसन, पूजा हेगड़े जैसे सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी शामिल हुए। एक्टर ने अपने चार्म से लाइमलाइट लूट ली। एक्टर जब अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने स्टेज पर पुष्पा फिल्म का आइकोनिक डायलॉग रिक्रिएट क्रिया।

रणवीर सिंह को मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। एक्टर ने स्टेज पर अवॉर्ड लेते हुए अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की तारीफ की। उन्होंने आइकोनिक डायलॉग मैं झुकेगा नहीं रिकिएट किया। उन्होंने कहा, मैं अल्लू अर्जुन की तरह नहीं कर सकता हूं। मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने ये फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखी। मैंने अपनी पत्नी के साथ इस फिल्म को सोफे पर बैठकर देखा है। लेकिन पुष्पा 2 में जरूर हॉल में देखूंगा। 

रणवीर ने रिक्रिएट किया पुष्पा का आइकोनिक डायलॉग

एक्टर ने आगे कहा, 'मैं बेंगलुरु का इस प्यार के लिए शुक्रिया करता हूं। मैं ये प्यार महसूस कर रहा हूं। मुझे बेंगलुरु से ज्यादा प्यार मिला है और आप सब इसका कारण जानते हैं'।  

अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुष्पा एक्टर रणवीर सिंह की घड़ी ठीक करते नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स पूजा हेगड़े से बात करते नजर आए। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। एक्टर ने साउथ सिनेमा का  धन्यवाद किया।
 

End of Article