Ranbir Kapoor on having kids:. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। रणबीर कपूर और आलिया इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी ख्वाहिश हैं कि वह दो बच्चों के पिता हैं।
साल 2018 में अपनी फिल्म संजू के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं जब छोटा था, तो सोचता था कि 27 साल की उम्र में शादी कर लूंगा। जब 29-30 साल का होंगा तो मेरे दो बच्चे होंगे। लेकिन जैसा आप प्लान करते हो वैसी लाइफ नहीं चलती है। ऐसे में ये आपको और आपके पार्टनर को तय करना होता है कि कैसे इसे अगले स्तर पर कैसे ले जाना होगा। ये स्वाभाविक तौर पर होता है।' रणबीर ने आगे कहा, 'मुझे शादी पर विश्वास है। मैं अपने बच्चे, वाइफ और अपनी फैमिली चाहता हूं।'
आलिया भट्ट ने कही थी ये बात
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह 30 साल की उम्र तक शादी नहीं करना चाहती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक वह भले ही प्लान नहीं कर रही हैं लेकिन, वह सभी को सरप्राइज कर सकती हैं। आलिया भट्ट ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि एक वक्त के बाद वह अपनी जिंदगी में बच्चे चाहती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक वह केवल इसी कारण शादी करेंगी, क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए। ऐसे में जब उन्हें लगता है कि वह बच्चा पैदा कर सकती हैं, वह शादी कर लेंगी। आलिया ने कहा था कि वह ऐसी नहीं हैं जो ये सब सोचे। वह अचानक निर्णय लेती हैं।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रणबीर कपूर की एक फोटो शेयर की है। इसमें आलिया भट्ट हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। दोनों सामने रखे मॉनीटर को देख रहे हैं। आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

