Yeh Rishta kya kehlata hai: एक साल बाद क्या मोड़ लेगी अक्षरा और अभिमन्यु की दर्दभरी दास्तान, शो में आएगा नया ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 02:12 PM IST

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठोर स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने एक साल का लीप लिया है। ऑनलाइन जब से शो का लीप प्रोमो रिलीज हुआ है, अभिरा की जोड़ी के दिवाने नए ऐपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Yeh Rishta kya kehlata hai: एक साल बाद क्या मोड़ लेगी अक्षरा और अभिमन्यु की दर्दभरी दास्तान, शो में आएगा नया ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है, सालों से देश के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियलों में से एक माना जा रहा है। नए एपिसोड्स में बदलती स्टारकास्ट के साथ कहानी का रूप भी बदल रहा है। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठोर स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने एक साल का लीप लिया है। शो को और दिलचस्प बनाने के लिए अभिमन्यु 2.0, अक्षरा 2.0 और अभिरा 2.0 जैसे नए संस्करणों की ऐंट्री हुई है।

ऑनलाइन जब से शो का लीप प्रोमो रिलीज हुआ है, अभिरा की जोड़ी के दिवाने नए ऐपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ऐसा लग रहा है कि ऐपिसोड रिलीज होने से पहले ही उसने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। और जिन लोगों ने नए मोड़ वाला ये नया ऐपिसोड देख लिया है उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। आईए देखते हैं शो में आगे आखिर क्या होने वाला हैं।

अक्षरा की ऐंट्री

शो के आगामी ऐपिसोड की शुरुआत अक्षरा की सुरीली आवाज से होगी। वो बहुत ही दर्द भरी मगर मधुर आवाज में एक गाना गाएंगी, जिसको सुनकर अभीरा फैन्स दिवाने हो जाएंगे। और इसी तरह प्रणाली राठोर एक बार फिर अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लेंगी।

अक्षरा की दर्द भरी दास्तान

शो में आगे आप ये देखेंगे की अक्षरा की दर्द भरी आवाज सुनते हुए अभिमन्यु एक खत पढ़ रहा है। जो बिछड़ने से पहले अक्षरा ने उसके लिए लिखा था। जरूर इस खत की दास्तान आपकी आंखों में भी आंसू ला देगी। हालांकि अक्षरा बहुत कोशिश करती है कि वो अपनी भावनाओं पर काबू रखे, लेकिन अंत में जाकर आप देखेगें की वो ऐसा नहीं कर पाती हैं। और वे एक चट्टान के ऊपर जाकर बड़ी जोर से अभिमन्यु के लिए चिल्लाती हैं। अक्षरा की ये बातें जरूर आपकी दिल की धड़कने भी बड़ा देंगी।

हैंडसम अभिमन्यु का नया रूप

अभिमन्यु 2.0 की खूबसुरती का कोई जवाब नहीं है। अभिमन्यु जो पहले अभिरा की जोड़ी के दिवानों को धबरा जाने पर मजबूर कर देता था। अब अपने ऑरा से उन्हें चौकाने और आश्चर्यचकित छोड़ने में कोई कमी नहीं आने देगा। अभिमन्यु यानी की हर्षद चोपड़ा बेहद हैंडसम हैं लेकिन उनकी ये हैंडसमनेस आपको भी अवश्य ही अलग अंदाज में प्रभावित करती होगी|

अभिमन्यु की कड़वाहट भरी बोली

हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि अभिमन्यु पहले कड़वाहट भरी बातें नहीं करते थे। लेकिन इस नए अवतार में आकर उनका गुस्सा, कड़वाहट अलग लेवल पर पहुंच गया है। उन्हें एक साल बाद भी इस तरह दर्द से तड़पते हुए लड़ते देखना बेहद दुखी कर देने वाला दृश्य है। अभिमन्यु ने सर्जरीज करना छोड़ दिया हैं, क्योंकि अब इसमें उनका दिल नहीं लगता है। हालांकि जब उनके सामने कोई मरीज आता है तो उनका मन हार जाता है, पिघल जाता है। इन सबके बीच सबसे दर्दनाक हिस्सा वह है जब अभिमन्यु अक्षरा की आवाज को अपने दिमाग से बाहर निकालने की बहुत कोशिश करता है, मगर उसकी आवाज लगातार उसे सुनाई देती रहती है।

शो में आगे क्या होगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अगले ऐपिसोड में आप देखेंगे की कैसे अक्षरा और कुनाल को पता लगता है कि गायन प्रतियोगिता का गैंड फिनाले भारत में होने जा रहा है, वो भी और कही नहीं बल्कि जयपूर में। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु आयरन मैन पॉवर चैलेंज जीत लेता है। और जब रिपोर्टर उनसे अक्षरा के बारे में पूछने हैं, तो उन्हें कोई निजी सवाल न पूछने के लिए कहते हैं। और सवाल से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन बवाल तब होता है जब रिपोर्टर उनसे कह देता है कि वे इस सवाल से बचना चाहते हैं क्योंकि उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया है। जिसके बाद अभिमन्यु उसके साथ मार पीट करता है, यह दुहराते हुए कि कोई व्यक्तिगत सवाल नहीं।

End of Article