पैसों के लिए रसियन आदमी के साथ की थी पार्टी तो मुनव्वर फारूकी से किया था प्यार का इजहार, ऐसी है अंजली अरोड़ा की कंट्रोवर्शियल लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 04:55 PM IST

Anjali Arora MMS leak video : कच्चा बादाम स्टार अंजली अरोड़ा इन दिनों एमएमएस कांड को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस इससे पहले भी कंट्रोवर्सी में घिर चुकी हैं।

पैसों के लिए रसियन आदमी के साथ की थी पार्टी तो मुनव्वर फारूकी से किया था प्यार का इजहार, ऐसी है अंजली अरोड़ा की कंट्रोवर्शियल लाइफ
Photo Credit: Instagram

Anjali Arora MMS leak video : कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक एमएमएस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये लड़की कोई और नहीं अंजली अरोड़ा है। एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि इसमें जो लड़की है वो मैं नहीं हूं। एक्ट्रेस ने कहा मेरे भी फैमिली है, किसी के बार में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को सोचना चाहिए। अंजली इससे पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। अंजली कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आई थीं।

एक्ट्रेस ने लॉकअप में अपनी लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इतना ही नहीं अंजली ने शो में मुनव्वर फारूकी से अपने प्यार का इजहार भी किया था, जबकि वो पहले से ही रिलेशनशिप में थी। अंजली ने शो में बताया था कि वो एक बार शूट के लिए रसिया ट्रिप पर गई थी।

पैसों के लिए अंजली ने रसिया ट्रिप पर किया था ये काम

अंजली ने बताया था, 'वो दिसंबर महीने में रसिया गई थी। उस समय में मैं सिंगल थी। एक्ट्रेस ने कहा था मैं रिसेप्शनिस्ट से काफी अट्रैक्टेड थी। मुझे पैसे चाहिए थे तो मैंने रिसेप्शनिस्ट से 5 हजार रूबल्स लिए थे। उसके बदले में उसने मुझे पार्टी में जाने का ऑफर दिया था। हम दोनों फिर पार्टी में गए थे। इसके बारे में मेरे दोस्तों और परिवार वालों को कुछ नहीं पता है'। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता ये जानने के बाद मेरे पेरेंट्स कैसे रिएक्ट करेंगे'।

शो के दौरान अंजली ने मुनव्वर फारूखी को लेकर अपने प्यार का इजहार किया था हालांकि मुनव्वर ने कहा था कि तेरे लिए दिमाग का डॉक्टर बुलाता हूं। इसके जवाब में अंजली ने कहा था मुझे जरूरत है। अंजली पर आरोप लगाया गया था कि शो में पॉपुलैरिटी पाने के लिए उन्होंने मुनव्वर के साथ प्यारा का नाटक किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था मैं उसे अपना अच्छा दोस्त मानती हूं और मैंने शो में खुद को बस रियल रखा था। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर अंजली के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स है।

End of Article