Neha Kakkar से 6 साल छोटे हैं Rohanpreet Singh, जानें सा रे गा मा पा से शुरूआत करने वाले पंजाबी सिंगर की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2020, 11:48 AM IST

Neha Kakkar Love Story Rohanpreet Singh Fact: नेहा कक्कड़ के 'बॉयफ्रेंड' रोहनप्रीत सिंह बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल काफी क्लोज फ्रेंड हैं। शहनाज कभी रोहनप्रीत से गाना सीखा करती थीं... 

Neha Kakkar से 6 साल छोटे हैं Rohanpreet Singh, जानें सा रे गा मा पा से शुरूआत करने वाले पंजाबी सिंगर की कहानी

इंडियन आइडल की जज और बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि नेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी करने वाली हैं। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह लंबे समय से दोस्त हैं और जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वैसे नेहा कक्कड़ के बारे में तो हर कोई जानता हैं लेकिन कौन हैं रोहनप्रीत सिंह? एक नजर रोहनप्रीत सिंह की लाइफ पर...

नेहा कक्कड़ से 6 साल छोटे हैं रोहनप्रीत
सिंगर नेहा कक्कड़ जहां 32 साल की हैं तो वहीं रोहनप्रीत सिंह सिर्फ 26(1 दिसंबर 1994) साल के हैं। सिंगर रोहनप्रीत सिंह का जन्म पटियाला, पंजाब में हुआ है। उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग तब शुरू की जब वो बहुत छोटे थे। रोहनप्रीत सिंह को उनके पिता ने ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। 

सा रे गा मा पा लिल चैंप्स से शुरू किया करियर
रोहनप्रीत सिंह ने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की है। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो वो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली।

शहनाज गिल के दोस्त हैं रोहनप्रीत
रोहनप्रीत को कुछ टाइम पहले शहनाज गिल के टीवी शो मुझसे शादी करोगे में देखा गया था। इस शो में रोहनप्रीत, शहनाज से शादी करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि रोहनप्रीत और शहनाज गिल एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। शहनाज गिल ने शो में बताया था कि वो रोहनप्रीत से कभी गाना भी सीखा करती थीं। 

सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हुई नेहा-रोहनप्रीत की मुलाकात
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दोनों की सिंगर है। इनकी पहली मुलाकात कुछ महीनों पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि रोहनप्रीत सिंह से नेहा अपने म्यूजिक वीडियो डायमंड का छल्ला की शूटिंग के दौरान मिली थीं। तभी दोनों की दोस्ती हुई थी। रोहनप्रीत ने अब तक पहली मुलाकात, तकलीफ, हैलो हाय जैसे कई पॉपुलर सॉन्ग गाए हैं। 

दिल्ली में हो रही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी
नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। एक सूत्र ने टीओआई को बताया है कि शादी इस महीने के अंत तक दिल्ली में होने की संभावना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण शादी ज्यादा धूमधाम से नहीं होगी। 

End of Article