Lock Upp:मुनव्वर फारूकी ने बताया जेल के अंदर का हाल, नहीं मिले थे जूते, तीन-चार घंटे चलते थे नंगे पैर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 08:56 AM IST

Munnawar Farooqui Lock Upp show: लॉक अप शो में कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स का खुलासा कर रहे हैं। अब मुनव्वर फारूकी ने बताया कि कैसे काटे उन्होंने जेल में दिन।

Lock Upp:मुनव्वर फारूकी ने बताया जेल के अंदर का हाल, नहीं मिले थे जूते, तीन-चार घंटे चलते थे नंगे पैर

Munnawar Farooqui on Lock Upp: टीवी शो लॉक अप में कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। पूनम पांडे ने जहां अपने एक्स पति सैम बॉम्बे द्वारा मारपीट के बारे में बताया। वहीं, करणवीर बोहरा ने बताया कि तीसरी बेटी के जन्म से पहले उनकी वाइफ का मिसकैरिज हुआ था। वहीं, अब विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने जेल के दिनों के एक्सपीरियंस को बताया। 

मुनव्वर फारूकी कहते हैं, 'मुझे जेल के अंदर जूते नहीं दिए गए थे, ऐसे में मैं टाइम पास के लिए जेल में नंगे पैर चला करता था। सात बजे से वॉक करना शुरू करते थे, तीन-चार घंटे तक वॉक किए थे, एक दम थके पैर, एक दम पत्थर जैसा हो गया था। बैठा था, लगता था चार-पांच घंटा हो गया। घड़ी में देखों को आठ बजकर 45 मिनट। वहीं, जेल में दिमाग में कई चीजें चलती थी। हर सेकंड ख्याल बदलते रहते थे। एक ही चीज होती है वहां पे, पता क्या वक्त गुजारना और एक ही चीज वहां मुमकिन नहीं है और वह है वक्त गुजारना।'  

इंदौर में हुए थे गिरफ्तार
जनवरी 2021 में ही मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया था बताया जा रहा है कि इन सभी पर हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था।  शीर्ष अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद उनके 12 से ज्यादा शो रद्द हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह कॉमेडी को अलविदा कह रहे हैं। 

Munawar Faruqui's out, but 4 others arrested in case still in jail | India  News - Times of India

स्वामी चक्रपाणी हुए बाहर
लॉक अप के पहले हफ्ते स्वामी चक्रपाणि के अलावा सिद्धार्थ शर्मा और अंजलि अरोड़ा बॉटम थ्री में थे। अंजलि अरोड़ा ने एक सीक्रेट बताकर खुद को बचा लिया। वहीं  स्वामी चक्रपाणी ने सिद्धार्थ को सेव कर खुद बाहर जाने की इच्छा जाहिर की।

Lock Upp: Swami Chakrapani Maharaj gets evicted; host Kangana Ranaut says  'I am upset with your give up attitude' - Times of India

घर में मौजूद सदस्यों में मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, करणवीर वोहरा, पूनम पांडे, बबीता फोगाट, निशा रावल, सिद्धार्थ शर्मा, तहसीन पूनावाला, पायल रोहतगी, सारा खान, शिवम शर्मा और साइशा श‍िंदे हैं। 

End of Article