Mia Khalifa Divorce: दो साल बाद टूटी पॉर्न स्टार मिया खलीफा की शादी, लिखा- 'खत्म हो गई थी फीलिंग्स'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2021, 08:38 PM IST

Mia Khalifa Robert Sandberg Divorce: पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा की शादी दो साल टूट गई है। मिया ने अपने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग को तलाक दे दिया है। मिया ने सोशल मीडिया पर तलाक की घोषणा करते हुए पोस्ट लिखा है।

Mia Khalifa Divorce: दो साल बाद टूटी पॉर्न स्टार मिया खलीफा की शादी, लिखा- 'खत्म हो गई थी फीलिंग्स'

मुंबई. पॉन स्टार रह चुकी मिया खलिफा की शादी दो साल बाद टूट गई  है। मिया अपने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग से अलग हो गई है। पूर्व एडल्ट स्टार ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि दोनों ने शादी बचाने की पूरी कोशिश की। 

मिया खलीफा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'हमने अपनी शादी को बचाने के लिए हर कोशिश की है। हम ये बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते  हैं। एक साल की थेरेपी और कोशिशों के बाद मुझे पता चला है कि हमारे अंदर एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स अब खत्म हो गई है। इन फीलिंग्स को वापस लाने के लिए हमने पूरी कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुई।'

Mia Khalifa postpones wedding with Robert Sandberg due to coronavirus  crisis - Lifestyle News

एक दूसरे को देते रहेंगे सम्मान
मिया खलीफा अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'हम दोनों हमेशा एक दूसरे को प्यार और सम्मान देते रहेंगे। हम दोनों को ही ये पता है कि ये ब्रेकअप पिछले कुछ ऐसे मतभेदों के कारण हुआ, जिसे टाला नहीं जा सकता था। ये किसी एक घटना के कारण नहीं हुआ। ऐसे में हम किसी भी दूसरे शख्स पर कोई भी इल्जाम नहीं लगा सकते हैं।' 

After 2 years of marriage, Mia Khalifa announces separation from husband Robert  Sandberg

बिना पछतावे के ले रहे हैं फैसला
मिया खलीफा बयान के आखिर में कहती हैं, 'हम बिना किसी द्वेष और पछतावे के इस चैप्टर को बंद करते हैं। दोनों अलग-अलग एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। हम पहले की तरह की अपने परिवार, दोस्तों और कुत्ते से जुड़े रहेंगे।' 

एक्ट्रेस के मुताबिक, 'यह बहुत पहले हो हो जाना था। हालांकि, हम लोगों को खुशी है कि हमने अपना पूरा वक्त लिया। आज दूर जाते हुए हम ये कह सकते हैं कि हमने हर तरह की कोशिश की थी।'
 

End of Article