क्‍यों अधूरा रह गया मधुबाला और द‍िलीप कुमार का प्‍यार, 60 साल बाद एक्‍ट्रेस की बहन ने खोले बॉलीवुड की ट्रैज‍िक प्रेम कहानी के राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 03:38 PM IST

Madhubala sister on Dilip Kumar love story: मधुबाला का 14 फरवरी को बर्थडे है। इससे एक दिन पहले उनकी बहन मधुर भूषण ने उनकी और दिलीप कुमार की लव स्टोरी पर कई बातों का खुलासा किया। जानिए क्या कहा मधुबाला की बहन ने...

क्‍यों अधूरा रह गया मधुबाला और द‍िलीप कुमार का प्‍यार, 60 साल बाद एक्‍ट्रेस की बहन ने खोले बॉलीवुड की ट्रैज‍िक प्रेम कहानी के राज

Madhubala Dilip Kumar Love Story. एवरग्रीन ब्यूटी मधुबाला का 14 फरवरी को बर्थडे है। मधुबाला का जिक्र दिलीप कुमार के बिना अधूरा है। दोनों का प्यार भले ही शादी तक नहीं पहुंच पाया लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में आज भी दोनों की लव स्टोरी की चर्चा होती है। मधुबाला के जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी बहन मधुर भूषण ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी दिलीप कुमार मधुबाला को देखने के लिए अस्पताल आया करते थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने कहा, 'मेरी बहन कभी दिलीप कुमार को भूली नहीं, जब वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं तब दिलीप कुमार उनसे मिलने आए थे। जब उनका ट्रीटमेंट चल रहा था तो दिलीप कुमार ने कहा था कि दोनों जल्द ही साथ काम करेंगे। तब दिलीप कुमार की शादी नहीं हुई थी। शादी के बाद दोनों कभी नहीं मिले। दिलीप कुमार उनकी कब्र में तब आए जब उनको दफना दिया गया था। दिलीप कुमार का परिवार भी आया था। उन्होंने हमें तीन दिन तक खाना भेजा था।'

It was zid, which ruined their love,” Madhubala-Dilip Kumar's tragic love  story narrated by the late actress' sister | Hindi Movie News - Times of  India

पिता करते थे दिलीप कुमार को पसंद 
मधुर भूषण के मुताबिक मधुबाला चाहती थीं दिलीप कुमार उनके पिता से माफी मांगे। दरअसल फिल्म नया दौर की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार और मधुबाला के बीच झगड़ा हो गया था। दिलीप कुमार ने मधुबाला के खिलाफ गवाही दी थी। इस पर मधुर भूषण कहती हैं, 'नया दौर फिल्म के कारण दोनों में दरार आ गई थी, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और चीजें खराब होती गई। शायद अल्लाह को मंजूर नहीं था और उनका प्यार खत्म हो गया। मधुबाला ने उनसे कहा था कि पिता से माफी मांग लें लेकिन, दिलीप साहब ने पिता को तनाशाह कहा। मेरे पिता दिलीप कुमार को पसंद करते थे।'

Dilip Kumar reveals why he did not marry Madhubala in autobiography -  Movies News

इस वजह से थे पिता नाराज
मधुर भूषण अपने पिता की नारजगी पर कहती हैं, 'मेरे पिता इस कारण से नाराज थे क्योंकि हमारे खिलाफ केस में दिलीप कुमार ने बी.आर.चोपड़ा की तरफदारी की थी। मेरे पिता चाहते कि बी.आर.चोपड़ा फिल्म की शूटिंग ग्वालियर की पहाड़ियों में न करें।'

Epitome Of Love! Dilip Kumar Had Confessed His Love For Madhubala During A  Court Hearing

बकौल मधु भूषण, 'वह चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग मुंबई के पास हो। दरअसल कुछ दिन पहले वहां पर लड़कियों के साथ बदतमीजी हुई थी। मेरे पिता चाहते थे कि मधुबाला सुरक्षित रहे। अगर मधुबाला चाहती थी कि दिलीप कुमार पिता से माफी मांगे तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए।'

End of Article