Munawar Faruqui का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता, हिंदू देवी- देवताओं का अपमान करने पर गए थे जेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 06:09 PM IST

Munawar Faruqui Controversy : कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी एक बार फिर विवादों में घिरे हुए हैं। कॉमेडियन का हाल ही में दिल्ली का शो कैंसिल हुआ है। इससे पहले बेंगलुरु में उनका शो कैंसिल हुआ था। आइए जानते हैं कौन है मुनव्वर फारुखी जिनका विवादों से गहर नाता।

Munawar Faruqui का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता, हिंदू देवी- देवताओं का अपमान करने पर गए थे जेल
Photo Credit: Instagram

Munawar Faruqui Controversy : स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चौंकिए मत इससे पहले भी मुनव्वर फारुखी विवादों में रह चुके हैं। कॉमेडियन का हाल ही में दिल्ली वाला शो कैंसिल हुआ है। इससे पहले उनका बेंगलुरु का शो भी कैंसिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनव्वर ने हाल ही में हैदराबाद में एक शो किया था जिसमें उन्होंने कथित रूप से आरोप है कि उन्होंने हिंदू देवी-  देवताओं का अपमान किया है। इसके बाद से पूरे देश में मुनव्वर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मुनव्वर को हिंदू संगठनों और नेताओं से भी धमकी मिली है। मुनव्वर फारुकी इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। आइए जानते हैं कौन है मुनव्वर फारुकी जिनका विवादों से है दिलचस्प नाता।

साल 2021 मुनव्वर फारुखी ने इंदौर में शो किया था। शो के दौरान मुनव्वर ने एक जोक किया था जिसके लिए उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। कॉमेडियन ने हिंदू देवी- देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मुनव्वर फारुखी को जेल जाना पड़ा था। इतना ही नहीं उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस तक दर्ज हुआ था। इस केस की वजह से एक महीने तक जेल में थे मुनव्वर फारुखी। जेल से आने के बाद भी मुनव्वर के लिए राह आसान नहीं थी। मुनव्वर फारुखी के 12 शो लगातार कैंसिल हुए थे। कॉमेडियन ने अपने शो कैंसिल होने पर ट्विटर पर भड़ास निकाल थी। कॉमेडियन पर अक्सर सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगा है।

शादीशुदा है मुनव्वर फारुखी

मुनव्वर ने लॉकअप शो में पहली बार बताया था कि वो शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। मुनव्वर फारुखी आखिरी बार कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आए थे। एक्टर ने शो में खुलासा किया था कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनव्वर फारुखी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आ सकते हैं।

कौन हैं मुनव्वर फारुखी 

मुनव्वर फारुखी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। गुजरात दंगों के बाद उनका परिवार मुंबई के डोंगरी में शिफ्ट हो गया था। कॉमेडियन के परिवार की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए 17 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई के साथ काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कुछ दिनों तक ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर भी काम किया। 2017 में मुनव्वर फारुखी ने कॉमेडी में अपना हाथ आजमाया। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

End of Article