सनी देओल की 'गदर' से बाहर कर दिए गए थे कपिल शर्मा, एक्शन डायरेक्टर ने इस वजह से जड़ा था थप्पड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 02:39 PM IST

Kapil Sharma in Gadar Ek Prem Katha: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा से बाहर कर दिया गया था। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने उनके कान के नीचे लगाकर सेट से बाहर निकाल दिया था।

सनी देओल की 'गदर' से बाहर कर दिए गए थे कपिल शर्मा, एक्शन डायरेक्टर ने इस वजह से जड़ा था थप्पड़

Kapil Sharma in Gadar Ek Prem Katha: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज कौन नहीं जानता। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। आज कपिल शर्मा की एक झलक पाने को लोग दीवाने नजर आते हैं लेकिन एक समय था जब उन्हें कोई नहीं पूछता था। कपिल को सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा से बाहर कर दिया गया था। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने उनके कान के नीचे लगाकर सेट से बाहर निकाल दिया था। 

कपिल शर्मा गदर एक प्रेमकथा में छोटा सा रोल कर रहे थे लेकिन वह इससे बाहर कर दिए गए। मुकेश खन्ना से बात करते हुए फिल्म के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने बताया कि ऐसा क्यों किया गया। फिल्म के एक सीन में भीड़ को ट्रेन की तरफ भागने के लिए कहा गया था, इसी भीड़ का हिस्सा कपिल शर्मा थे। जैसे ही उन्होंने एक्शन बोला तो भीड़ ट्रेन की तरफ भागने लगी लेकिन कपिल शर्मा विपरीत दिशा में भागने लगे। 

टीनू ने कपिल को बुलाया और कहा, 'तेरी वजह से एक और शॉट लेना पड़ रहा है।' कपिल ने दूसरे शॉट में भी यही गलती की। भीड़ ट्रेन की तरफ भागती लेकिन कपिल शर्मा विपरीत दिशा में भागते। समझाने के बावजूद गलती करने पर टीनू को गुस्सा आ गए और उन्होंने कैमरा छोड़ा कपिल के पास जाकर उनके कान के नीचे लगा दिया। इसके बाद टीनू ने उन्हें सेट से बाहर फिकवा दिया। उस समय कपिल शर्मा की कोई खास पहचान नहीं थी। 

कपिल ने भी किया खुलासा 

बीते दिन कपिल शर्मा शो में सनी देओल बतौर मेहमान आए थे। इस एपिसोड में कपिल शर्मा ने इस बात का जिक्र किया था। सनी देओल को भी ये बात नहीं पता थी और वह इस बात से हैरान रह गए कि कपिल उनकी फिल्म गदर का हिस्सा थे। बता दें कि कपिल ने 'किस किसको प्यार करूं' से 2015 में एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'फिरंगी', 'सन ऑफ मंजीत सिंह' और 'इट्स माय लाइफ' में नजर आए। 

End of Article