गलत सर्जरी से बिगड़ गया पूरा चेहरा, एक्ट्रेस स्वाति सतीश को अब पहचानना हो रहा मुश्किल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 05:12 PM IST

Swathi Sathish face swollen after Surgery: एक्ट्रेस ने इस हालत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराया है और बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया की जगह सेलिसिलिक एसिड दिया गया था। जिसकी वजह से एक एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है...

गलत सर्जरी से बिगड़ गया पूरा चेहरा, एक्ट्रेस स्वाति सतीश को अब पहचानना हो रहा मुश्किल

Kannada actress Swathi Sathish face swollen after Surgery: फिल्मी और टीवी सितारों के बीच चेहरे की सर्जरी आम बात हो गई है। लेकिन कई बार इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है और अब हाल ही में ऐसा ही एक्ट्रेस स्वाति सतीश (Swati Sathish) के साथ हुआ है। कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश का चेहरा भी गलत सर्जरी के कारण पूरी तरह से बिगड़ गया है। जी हां, एक्ट्रेस ने रूट कैनल सर्जरी कराई थी, जिसका गलत ट्रीटमेंट होने की वजह से उनका चेहरा पहचान में भी नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके चेहरे की हालत कितनी खराब हो गई है, ये देखकर ही पता चल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक्ट्रेस स्वाति सतीश की कुछ तस्वीरें वायरल में उन्हें वाकई पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस का चेहरा पूरा सूजा हुआ है और दाईं गाल से लेकर होंठ तक बहुत ज्यादा सूजन दिख रही है। बताया जा रहा है कि सूजे हुए चेहरे में काफी दर्द भी है। इतना ही नहीं बिगड़े हुए चेहरे के साथ उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। 

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में रूट कैनल की सर्जरी कराई थी, जिसके कुछ समय बाद ही उनके चेहरे पर सूजन आ गई। स्वाति सतीश ने जब इस बारे में डॉक्टर को बताया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में सब ठीक हो जायेगा और सूजन भी नहीं रहेगी। लेकिन एक्ट्रेस की सर्जरी के तीन हफ्ते बाद भी हालत नहीं सुधरी। उनका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया है।

एक्ट्रेस ने इस हालत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराया है और बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया की जगह सेलिसिलिक एसिड दिया गया था। इस बारे में स्वाति को जब पता चला तो उन्होंने हॉस्पिटल जाकर सभी को फटकार लगाई। बता दें, पिछले महीने गलत सर्जरी की वजह से एक्ट्रेस चेतना राज की मौत हो गई थी।

End of Article