17 घंटे के लेबर पेन से टूट गई थीं कल्की कोचलिन, डॉक्टर की हौसला अफजाई से एक्ट्रेस ने दिया था बेटी को जन्म 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 11:49 AM IST

Kalki Koechlin Birthday: बॉलीवुड अदाकारा कल्की कोचलिन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। क्या आपको पता है, कल्की कोचलिन अपनी बेटी को जन्म देने से पहले तकरीबन 17 घंटे लेबर पेन में रही थीं। 

17 घंटे के लेबर पेन से टूट गई थीं कल्की कोचलिन, डॉक्टर की हौसला अफजाई से एक्ट्रेस ने दिया था बेटी को जन्म 
Photo Credit: Instagram

Kalki Koechlin Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कल्की कोचलिन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली अदाकारा कल्की कोचलिन का जन्म 10 जनवरी 1984 को पुडुचेरी में हुआ था। कल्की के माता-पिता फ्रेंच थे जो भारत में रहने आ गए थे। ऊटी के एक बोर्डिंग स्कूल से कल्की ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी।‌ एक्टिंग और राइटिंग में भी कल्की कोचलिन काफी रुचि दिखाती थीं। जैसे ही कल्की की स्कूल की पढ़ाई पूरी हुई वैसे ही वह लंदन जाकर ड्रामा और थिएटर करने लगीं। कुछ समय बाद वह भारत वापस आ गईं। कल्की के फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी से हुई थी।‌ जिसके बाद वह जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, यह जवानी है दीवानी और गली ब्वाॅय समेत कई फिल्मों में नजर आईं। 

कल्की कोचलिन एक शानदार अदाकारा होने के साथ एक बेहतरीन मां भी हैं। वर्ष 2020 में कल्की कोचलिन ने एक बेटी को जन्म दिया था। अपनी बेटी को जन्म देना कल्की के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि अपनी बेटी को जन्म देने से पहले कल्की तकरीबन 17 घंटों तक लेबर पेन में थीं।

17 घंटों तक लेबर पेन में थीं कल्की

7 फरवरी 2020 के दिन कल्की कोचलिन ने एक बेटी को जन्म दिया था। कल्की ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा था। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्की कोचलिन सुर्खियों में बनी हुई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि बेटी को जन्म देने से पहले कल्की तकरीबन 17 घंटों तक लेबर पेन में थीं। कल्की कोचलिन ने वाॅटर बर्थ के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया था। 

कल्की कोचलिन लेबर पेन की वजह से टूट चुकी थीं लेकिन उनकी हिम्मत डॉक्टरों ने बनाए रखी। अपनी बेटी को जन्म देने के बाद कल्की कोचलिन ने पोस्ट शेयर कर अपने डॉक्टर्स को धन्यवाद भी कहा था। कल्की‌ ने बताया था कि दर्द की वजह से वह किसी भी तरह अपने बच्चे को जन्म देने की मांग कर रही थीं लेकिन डॉक्टर ने उनकी हिम्मत बढ़ाई और नेचुरल वॉटर बर्थ के जरिए उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

End of Article