Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर को लेकर ये था श्रीदेवी का सपना, नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 07:01 AM IST

Janhvi Kapoor Birthday : एक्ट्रेस जान्हवी कपूर 6 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। जान्हवी अपनी मम्मी श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि जान्हवी कपूर एक्ट्रेस बने। जानिए अपनी बेटी को क्या बनाना चाहती थीं श्रीदेवी...

Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर को लेकर ये था श्रीदेवी का सपना, नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor Facts: जान्हवी कपूर छह मार्च को अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। जान्हवी कपूर ने पिछले तीन साल में धड़क के अलावा गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, रूही आफ्जा जैसी फिल्मों में काम किया है। जान्हवी बचपन से ही अपनी मम्मी श्रीदेवी की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 

जान्हवी कपूर बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। हालांकि, उनकी मम्मी श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि वह एक्ट्रेस बने। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी पढ़ाई-लिखाई कर डॉक्टर बने। जान्हवी के मुताबिक वह इतनी होशियार नहीं थी कि डॉक्टर बन जाए। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में ही अपना करियर बनाया। जान्हवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल में उनकी अटेंडेंस सिर्फ 30 फीसदी थी। दरअसल वह अपनी मम्मी और पापा के साथ अक्सर शूटिंग में ही जाया करती थी। 

Is Janhvi Kapoor gearing up to make her Telugu film debut opposite THIS  superstar? | Hindi Movie News - Times of India

मम्मी की थीं बेहद करीब
जान्हवी कपूर अपनी मम्मी के बेहद करीब थीं। फिल्म धड़क से पहले वह श्रीदेवी से टिप्स ले रही थीं। श्रीदेवी उनके मेकअप, लुक्स हर एक चीज का ख्याल रखती थीं। मम्मी की मौत के बाद भी जान्हवी ने सेट पर जल्दी वापसी कर ली थी। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनकी मम्मी बहुत सारे वीडियो शूट किए थे। बचपन में उन्हें डांस करने का बहुत ज्यादा शौक था। इसके अलावा बचपन से फिल्मों की दीवानगी थी। जब वह लॉस एंजिल्स गई, तो तय कर लिया कि यही करना है।

Janhvi Kapoor says her wedding will happen at this place; also reveals her  outfit for the marriage ceremony | Hindi Movie News - Times of India

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जान्हवी अब फिल्म गुड लक जेरी में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई है। इसके अलावा जान्हवी फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आने वाली हैं। 

Here's proof that Janhvi Kapoor is a sensible eater | The Times of India

जान्हवी इसके अलावा मिली में भी काम करने वाली हैं। जान्हवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में भी नजर आएंगी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। जान्हवी ने फिल्म की प्रेप शुरू कर दी है। 

End of Article