ईशान खट्टर से ब्रेकअप के बाद अब किसे डेट कर रही हैं अनन्या पांडे? एक्ट्रेस के रिलेशनशिप पर मिला यह बड़ा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 12:20 AM IST

Is Ananya Panday Dating Aashiqui 2 Actor: अनन्या पांडे ईशान खट्टर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहा करती थीं। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि किसी और बॉलीवुड एक्टर के साथ एक्ट्रेस की नजदीकियां बढ़ रही हैं। 

ईशान खट्टर से ब्रेकअप के बाद अब किसे डेट कर रही हैं अनन्या पांडे? एक्ट्रेस के रिलेशनशिप पर मिला यह बड़ा अपडेट
Photo Credit: Instagram

Is Ananya Panday Dating Aashiqui 2 Actor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नए रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। जितना एक्टर और एक्ट्रेसेज की प्रोफेशनल लाइफ चर्चा में नहीं रहती उससे ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ हेडलाइन बन जाती है। जैसे ही चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया था वैसे ही उनका नाम अभिनेता ईशान खट्टर के साथ जुड़ गया था। कहा जा रहा था कि अनन्य पांडे और ईशान खट्टर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ सालों बाद उनके ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। यह खबर सामने आ रही है कि अब किसी और एक्टर के साथ अनन्य पांडे की नजदीकियां बढ़ रही हैं।

हाल ही में यह खबर आई है कि अनन्या पांडे आशिकी 2 एक्टर आदित्य रॉय कपूर के काफी करीब आ रही हैं। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अपने रिलेशनशिप को छुपा कर रख रहे हैं या फिर इसकी भनक थोड़ी देर में लगी है। अनन्या पांडे और ईशान तकरीबन 3 सालों तक एक दूसरे को डिलीट कर रहे थे। कहा जा रहा था कि खाली पीली के सेट से यह दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन इस वर्ष अप्रैल के महीने में इन दोनों ने अपना रिलेशनशिप तोड़ दिया था। 

अब अनन्या और आदित्य की नई दोस्ती की बात की जाए तो यह दोनों पब्लिक में बहुत कम एक दूसरे के साथ नजर आए हैं। खैर, यह अभी पक्का नहीं है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। यह अनन्या और आदित्य रॉय कपूर की दोस्ती भी हो सकती है। और अगर यह दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं तो जल्द ही इससे जुड़ी कोई खबर सामने आ सकती है। 

End of Article