Has Sonam Kapoor Delivered Her Child Know The Fact: कुछ महीने पहले सोनम कपूर ने यह जानकारी दी थी कि वह मां बनने वाली हैं। अदाकारा इस समय अपने ट्राइमेस्टर में हैं और कहा जा रहा है कि अगले महीने अदाकारा की डिलीवरी होने वाली है। खबरों के अनुसार, इन दिनों सोनम कपूर अपने मायके में हैं और उनके माता-पिता जल्द ही उनके लिए एक शानदार गोद भराई की रस्म रखने वाले हैं। सोनम कपूर फिलहाल अपना प्रेग्नेंसी टाइम इंजॉय कर रही हैं और इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या सोनम कपूर की डिलीवरी हो गई है या नहीं।
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर हॉस्पिटल के बेड पर हैं और उनके हाथ में एक न्यू बाॅर्न बेबी है। यह तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इन तस्वीरों में जो देखा जा रहा है क्या वह सच है या झूठ। आपको बता दें सोनम कपूर की यह जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह फेक हैं। यह फेक फोटोज हैं और सोनम कपूर की डिलीवरी अभी नहीं हुई है।

इस वर्ष मार्च के महीने में सोनम कपूर ने अपने फैंस को यह जानकारी दी थी कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। अदाकारा को अब जल्द ही शोमे मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म ब्लाइंड में देखा जाएगा। इस फिल्म के निर्माता सुजॉय घोष हैं जिसमें सोनम कपूर को एक नेत्रहीन लड़की के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर ने खास ट्रेनिंग भी ली थी। खबरों के अनुसार, उन्होंने एक ब्लाइंड कोच के साथ इस फिल्म के लिए तैयारी की थी।

