इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत को कहा था सबसे खराब किसर, एक्ट्रेस ने कहा- सांप भी इमरान से बेहतर किसर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2021, 07:56 AM IST

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी का आज बर्थडे है। इमरान हाशमी ने फिल्म मर्डर में मल्लिका शेरावत के साथ बोल्डी सीन दिए थे। हालांकि, दोनों के रिश्ते में काफी खटास आ गई थी।

 इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत को कहा था सबसे खराब किसर, एक्ट्रेस ने कहा- सांप भी इमरान से बेहतर किसर

मुंबई. इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इमरान हाशमी फिल्म मेकर महेश भट्ट के भांजे हैं। सीरियल किसर इमरान खान को पहचान साल 2004 में आई फिल्म मर्डर से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि, फिल्म के बाद दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। 

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की लड़ाई सबसे पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलकर सामने आई। इमरान हाशमी ने शो में कहा था कि मल्लिक शेरावत ऑन स्क्रीन सबसे बुरी किसर है।

इमरान हाशमी ने इसी शो में कहा कि जैकलीन फर्नांडिज मर्डर 2 में मल्लिक शेरावत से बेहतर किसर थीं। यही नहीं इमरान हाशमी से पूछा कि अगर वह मल्लिका के कमरे में जाएंगे तो क्या ढूंढेगे। इस पर इमरान ने कहा- एक मूर्ख की गाइड जो हॉलीवुड में सफल होता है।

मल्लिका शेरावत ने दिया था जवाब
कॉफी विद करण में इमरान हाशमी के इन बयान से मल्लिका और उनके रिश्ते में खटास आ गई था। मल्लिका ने एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। 

मल्लिका शेरावत ने कहा था कि हिस्स फिल्म में उन्होंने जिस सांप को किस किया था वह भी इमरान हाशमी से बेहतर किसर था। आपको बता दें कि मर्डर के बाद इमरान और मल्लिका ने कभी साथ काम नहीं किया।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी फिल्म मुंबई सागा में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 

इमरान हाशमी इसके अलावा अब फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म को रूमी जाफरी डायरेक्ट कर रहे हैं।
 

End of Article