Vijay Varma को हर महीने पांच हजार रुपए देती थी गर्लफ्रेंड, पाकिस्तान और कनाडा से आ रहे हैं शादी के रिश्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 11:16 PM IST

Vijay Varma on dating: डार्लिंग फिल्म में आलिया भट्ट के पति का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय वर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कई खुलासे किए हैं। विजय वर्मा ने बताया उन्हें विदेश से शादी के लिए प्रपोजल आ रहे हैं।

Vijay Varma को हर महीने पांच हजार रुपए देती थी गर्लफ्रेंड, पाकिस्तान और कनाडा से आ रहे हैं शादी के रिश्ते

Vijay Varma on Dating: विजय वर्मा हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म डार्लिंग्स में नजर आए थे। इस फिल्म में विजय ने आलिया भट्ट के पति का किरदार निभाया। विजय ने पिछले कुछ साल में कई फिल्में और वेब सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अच्छी फैन फॉलोविंग बना ली है। विजय वर्मा को इसके बाद शादी के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी शादी के लिए प्रपोजल आ रहे हैं। अब विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर बता रहे हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें पांच हजार रुपए देती थीं।  

विजय वर्मा (Vijay Varma) वीडियो में कह रहे हैं, ' डेट के दौरान लड़कियों द्वारा बिल भुगतान करना कितना अजीब हो सकता है। ऐसी लड़कियां थीं जो मेरे लिए पैसे देती थीं। एक लड़की हर महीने मुझे पांच हजार रुपए दिया करती थीं।' विजय वर्मा के मुताबिक ज्यादातर रिलेशनशिप में वह टूट गए थे और उनके लिए ये बेहद दुखद था। एक्टर से शादी से पहले होने वाले समझौते पर उनकी राय मांगी तो उन्होंने जवाब में कहा कि 'मुझे लगता है कि यह बेहद बुद्धिमानी वाली बात है।'

आ रहे हैं शादी के लिए प्रपोजल
विजय वर्मा के इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई मैसेज आ रहे हैं। विजय ने इन मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। डीएम में उन्हें शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्हें पाकिस्तान, फ्रांस और कनाडा से शादी के प्रपोजल आ रहे हैं। वहीं, एक्टर के मुताबिक उन्हें फिल्म डार्लिंग में उनके किरदार के कारण सोशल मीडिया पर काफी नफरत का भी सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि विजय वर्मा को पहचान साल 2016 में आई फिल्म पिंक से मिली थी। इसके बाद वह सुपर 30, गली बॉय, बागी 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह मिर्जापुर के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय मिर्जापुर के तीसरी सीजन में भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा वह करीना कपूर की पहली डिजिटल फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

End of Article