एक्टर बनने के लिए घर से भागे, दोस्तों से मांगा उधार, ऐसी है Vijay Varma के संघर्ष की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 04:17 PM IST

Darlings actor Vijay Varma Facts: फिल्म डार्लिंग्स के एक्टर विजय वर्मा ने पिछले कुछ साल में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया है। विजय वर्मा का करियर काफी संघर्षों से भरा है। जानिए विजय वर्मा के बारे में जरूरी बातें...

एक्टर बनने के लिए घर से भागे, दोस्तों से मांगा उधार, ऐसी है Vijay Varma के संघर्ष की कहानी

Vijay Varma Life Facts:. आलिया भट्ट की फिल्म  डार्लिंग्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर विजय राज आलिया भट्ट के पति के रोल में नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा (Vijay Varma Facts) ने पिछले कुछ साल में पिंक, गली बॉय, बागी 3, सुपर 30 और मिर्जापुर जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। विजय वर्मा का करियर काफी संघर्षों से भरा हुआ। एक वक्त वह एक्टिंग के लिए अपने घर से तक भाग गए थे। यही नहीं, एक्टिंग के कारण कभी उनके परिवार टूटने की नौबत तक आ गई थी। 

विजय वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया था। इसके लिए लिए घर से भाग गए थे। विजय के मुताबिक, 'मैंने कई नौकरियां की थी लेकिन, मैं खुश नहीं था। मैं अपने पिता का फैमिली बिजनेस कभी ज्वाइन नहीं करना चाहता था। मैं हमेशा से ही एक्टर बनना चाहता था और मेरे अंदर ये बात स्वीकार करने की हालत नहीं थी। दूसरे का सामना करना तो भूल ही जाएं। मैं घर से भाग गया और दोस्तों से उधार मांगा। उस वक्त मेरी असली ट्रेनिंग शुरू हुई। मैंने फिल्म स्कूल ज्वाइन कर लिया था। इस दौरान मुझे समझ में आया कि मुझे यही करना है।' 

पता चला कि गरीबी क्या होती है
विजय वर्मा आगे कहते हैं, 'एफटीआईआई ने फिल्मों के दरवाजे खोल दिए। हालांकि, मुझे कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। वह बेहद ही मुश्किल दौर था। बीमार होने के बावजूद मैं अपने परिवार से नजरें नहीं मिला पा रहा था। मैं कई वक्त तक बुरे दौर से गुजरा और जानता था कि केवल काम के जरिए ही मैं इससे उबर सकता हूं। सात-आठ साल तक मुझे अपने परिवार से दूर रहना पड़ा था। शुरुआत के दो या तीन साल में मेरे पिता मुझे हर महीने खर्च देते थे लेकिन, मैंने खर्च लेना बंद कर दिया। उस वक्त मुझे पता चला कि गरीबी क्या होती है। मैंने काम करना शुरू किया और चीजें ठीक होती रही।'

विजय वर्मा आगे कहते हैं, 'मुझे लोग ताने दिया करते थे कि तू कोई शाहरुख खान नहीं हैं। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि मेरे पिता अब खुश होंगे। मैं जानता हूं कि जब वह मेरी मेहनत देखते होंगे, चाहे वह छोटे से रोल के लिए क्यों न की गई हो। मेरे पिता को तब शांति मिली जब मेरे पिता ने अमिताभ बच्चन के साथ मेरी फोटोग्राफ देखी थी। वह जानते थे कि मैं अच्छा कमा रहा हूं।'

End of Article