फोटो में दिख रही इस क्यूट बच्ची को पहचाना आपने? साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में बजता है इनकी एक्टिंग का डंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 07:15 AM IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में लड़की डांस स्टेप करते हुए कमाल के एक्सप्रेशन दे रही है। ये लड़की कोई और नहीं साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। क्या आपने पहचाना फोटो में दिख रही क्यूट बच्ची कौन हैं?

फोटो में दिख रही इस क्यूट बच्ची को पहचाना आपने? साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में बजता है इनकी एक्टिंग का डंका
Photo Credit: Instagram

सोशल मीडिया पर आए दिन सेलिब्रिटीज की फोटोज पर वायरल होती रहती है। इंटरनेट पर दो लड़कियों की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में दोनों लड़कियां डांस का कोई स्टेप करते नजर आ रही है। दोनों लड़कियां एक जैसी ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस फोटो में दिख बच्ची डांस करते हुए जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। फोटो में दिख रही क्यूट बच्ची आज बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में खूब पॉपुलर हैं। क्या आपने पहचाना ये खूबसूरत अदाकारा कौन है?

लाल ड्रेस में दिखने वाली लड़की को फैंस नेशनल क्रश के नाम से जानते हैं। अगर आप भी नहीं पहचाने तो हम आपको बताते हैं कि ये लड़की कोई और नहीं साउथ एक्ट्रेस नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना है। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की क्यूट फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा था, मेरे एक्सप्रेशन पर ध्यान मत दीजिए। आप बताए कि मैं कौन से गाने पर डांस कर रही हूं।

रश्मिका की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

रश्मिका की इस फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं। 

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना के पास कई बॉलवुड प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस की पहली हिंदी फिल्म गुड बाय का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में नजर आएंगी। पिछले साल रश्मिका की फिल्म पुष्पा रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। एक्ट्रेस ने फिल्म में श्रीवल्ली का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की हैं। एक्ट्रेस को कॉमरेड और गीता गोविंदम जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली थी।

End of Article