किसी का चिमड़ी तो कोई आलूृ-कचालू, प्रियंका चोपड़ा से आलिया भट्ट तक, इन स्टार्स के अजीब हैं निकनेम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 06:01 PM IST

Bollywood Stars Weird Nickname: आप अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स के नाम तो जरूर जानते होंगे, लेकिन बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के अजीबगरीब निकनेम जानकर आपको भी हैरानी होगी। इनमें से किसी को चिमड़ी तो 'पिग्गी चॉप्स' के नाम से पुकारा जाता है।

किसी का चिमड़ी तो कोई आलूृ-कचालू, प्रियंका चोपड़ा से आलिया भट्ट तक, इन स्टार्स के अजीब हैं निकनेम

Bollywood Stars Weird Nickname: हर घर में किसी ना किसी का चलता नाम होता है। चलता मतलब निक नेम। जैसे घर में छोटे बच्चों को बाबू, लाला, छोटे, प्यारे इत्यादि जैसे नामों से पुकारा जाता हैं। कई बार तो भले ही बड़े हो जाए, लेकिन वहीं बचपन वाले नाम से ही परिवार के सदस्य उस व्यक्ति को बुलाते हैं। ऐसे ही कुछ नाम बॉलीवुड सितारों को भी हैं। जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी।बॉलीवुड दुनिया में सितारों के निकनेम भी हैं फेमस।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का निक नेम 'नुष्केश्वर' है। अनुष्का के माता पिता इसी नाम से उसे बुलाते हैं। यहां तक कि उनके पति विराट कोहली भी उनको इसी नाम से पुकारते हैं। हालांकि, उनका छोटा निक नेम नुश्की हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने निक नेम को लेकर खुलासा किया था। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन को घर पर सब 'गुल्लू' के नाम से पुकारते हैं। उनकी नन्द श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या के निक नेम को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या को घर पर प्यार से गुल्लू के नाम से बुलाते हैं

कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को भला कौन नहीं जानता। ​कपिल शर्मा को लोग कापू के नाम भी जानते हैं। अगर उनके घर पर निक नेम की बात करें तो उनको बड़े ही प्यार से टोनी कहकर कर पुकारते हैं। 

आलिया भट्ट

गोल मटोल आलिया भट्ट को परिवार में प्यार से 'आलू-कचालू' से संबोधित किया जाता है। अब भी ज्यादातर लोग चिढ़ाने के लिए उन्हें 'आलू' कहकर बुलाते हैं।

रणबीर कपूर

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर को 'रेमंड' से पुकारा जाता है। नीतू कपूर ने रणबीर के नाम को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा​ कि रणबीर पूर्ण पुरुष है और इसलिए उनका निकनेम रेमंड है। 

वरुण धवन और प्रियंका चोपड़ा
वरुण धवन को भी उनके फैंस वीडी के नाम से पुकारते हैं। घर पर भी उन्हें प्यार से 'पप्पू' कहकर पुकारा जाता है। वहीं, ​एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का निक नेम 'पीसी' और 'पिग्गी चॉप्स' हैं। परिवार के लोग उन्हें मिठू कहकर पुकारते हैं। 

 



ऋतिक रोशन, करीना कपूर और श्रद्धा कपूर
ऋतिक को घर में बड़े ही प्यार से 'दुग्गू' कहकर संबोधित किया जाता है। वहीं, कई फिल्मों में ऋतिक की को-एक्ट्रेस रही करीना कपूर का निकनेम 'बेबो' हैं। परिवार के साथ फैंस भी उन्हें बेबो के नाम से पुकारते हैं।

श्रद्धा के तो एक नहीं, बल्कि तीन तीन निक नेम हैं। श्रद्धा कपूर को चिमड़ी, रानी और श्रद्ध्स से पुकारा जाता हैं। श्रद्ध्स तो अभिनेत्री के वास्तविक नाम आदा है। वहीं, रानी का अर्थ महारानी और चिमड़ी का अर्थ एक पक्षी है।

End of Article