Hindi Medium की एक्ट्रेस Saba Qamar के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, इस केस में फंसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2021, 01:07 PM IST

Saba Qamar Arrest Warrant: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने एक्ट्रेस के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। 

Hindi Medium की एक्ट्रेस Saba Qamar के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, इस केस में फंसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस
Photo Credit: Instagram

Arrest Warrant Against Saba Qamar: पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा सबा कमर (Saba Qamar) एक बार फिर विवादों में हैं। सबा कमर ने बॉलीवुड डेब्यू दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के ऑपोजिट फिल्म हिंदी मीडियम (Hindi Medium) से किया था। इस एक्ट्रेस के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस के ऊपर ऐतिहासिक मस्जिद पर डांस वीडियो शूट करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया था। सबा कमर के साथ पाकिस्तानी सिंगर बिलाल सईद (Bilal Saeed) के खिलाफ भी जमानती वारंट जारी किया गया है। 

इस मामले के लिए जारी हुआ एक्ट्रेस के खिलाफ अरेस्ट वारंट

एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज किए गए एफआईआर के अनुसार, सबा कमर और बिलाल ने एक ऐतिहासिक मस्जिद के सामने डांस का वीडियो बनाया था। उनके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 लगाया गया है। एक्ट्रेस के खिलाफ ऐतिहासिक मस्जिद को अपवित्र करने का केस दर्ज हुआ है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई अब 6 अक्टूबर को होगी। 

एक्ट्रेस ने दी थी यह सफाई

इस विवाद में घिरने के बाद सबा कमर ने अपनी सफाई देते हुए इस वीडियो को निकाह के लिए संगीत वीडियो बताया था। उन्होंने यह कहा था कि इस वीडियो को बिना प्लेबैक म्यूजिक के शूट किया गया था और इसके साथ म्यूजिक ट्रैक में भी इस वीडियो की एडिटिंग नहीं हुई थी।

End of Article