Vedaa Box Office: 15 अगस्त को बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई। इस लिस्ट में वेदा, स्त्री 2 और खेल खेल में का नाम शामिल है। जॉन अब्राहम की फिल्म फिल्म वेदा को लेकर लोग पहले से काफी एक्साइटेड थे, क्योंकि इसके ट्रेलर में जॉन और शरवरी एक्शन मूड में नजर आए थे। फिल्म रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी हालांकि बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर इसका कुछ खास असर नहीं पड़ा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है।
वेदा ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की वजह से वेदा को काफी नुकसान हो गया है। स्त्री 2 ने पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके मुकाबले वेदा सिंगल डिजिट में ही निपट गई। शुरुआती आंकड़े जो सामने आ रहे है उसके मुताबिक वेदा ने पहले दिन करीब 6-7 करोड़ की कमाई की है। हालांकि लोगों का ये मानना है कि वीकेंड में ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी। बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का हाल बुरा हो गया है। फिल्म ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है।
क्या है वेदा की कहानी
बताते चलें कि जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा की कहानी जातिवाद पर बोस्ड है। इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी है। जॉन अब्राहम एक्शन फिल्में करने में माहिर है। इस बात की गवाही वेदा भी दे रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े उनके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये मूवी आगे चलकर कैसा परफॉर्म करती है। मालूम हो कि वेदा में शरवरी वाघ ने धांसू एक्टिंग की है। उनका ये नया अंदाज देख सभी लोग दंग रह गए हैं।
