बॉक्स ऑफिस

Vedaa Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम-शरवरी वाघ की जोड़ी ने किया कमाल, डबल डिजिट में पहुंचा मूवी का कलेक्शन

Vedaa Box Office Collection Day 3: जॉ़न अब्राहम और शरवरी वाघ की जोड़ी पहले बार बड़े पर्दे पर फिल्म वेदा (Vedaa) में नजर आ रही है। फिल्म को 15 अगस्त के दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। जिसके बाद अब तीन दिनों बाद फिल्म की कमाई ने डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Vedaa Box office Collection Day 3

Vedaa Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म वेदा (Vedaa) को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी और एक्शन सीन दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे हैं। फिल्म में पहली बार शरवरी वाघ और जॉन अब्राहम एक साथ नजर आ रहे हैं, दोनों की कैमिस्ट्री ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। फिल्म की कहानी ऑनर किलिंग जैसे सोशल मैसेज को डिलीवर करने में कामयाब रहती हैं। मूवी को बड़े पर्दे पर स्त्री 2 और खेल खेल में के साथ रिलीज किया गया है, इस वजह से भारी कॉम्पिटीशन भी मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाल रहा है।

गुरुवार को भारत में 6.3 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग करने के बाद, वेदा ने दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखी थी। शुक्रवार को हुई 1.8 करोड़ की कमाई ने मेकर्स को निराश जरूर कर दिया था। अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Vedaa Box Office: जॉन अब्राहम की फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म का भारत में कुल कमाई का आंकड़ा अब डबल डिजिट पार कर चुकी है। फिल्म ने तीसरे दिन के बाद अब ₹10.5 करोड़ की कमाई कर ली है। शनिवार को फिल्म को कलेक्शन 2.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। फिल्म की इतनी कम कमाई की वजह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article