Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Vs Kantara Chapter 1 Clash: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। 2 अक्टूबर के दिन ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के साथ ही साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' भी रिलीज होने वाली है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से होने जा रहे 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) के तगड़े क्लैश पर अब वरुण धवन ने रिएक्शन दिया है। वरुण धवन का कहना है कि वो फिल्म की रिलीज तय नहीं करते हैं।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा चैप्टर 1' से क्लैश पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज से पहले वरुण धवन से उनके फैन ने AMA सेशन के दौरान पूछा कि उन्हें 'कंतारा' से दर नहीं लग रहा है? फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा, 'रिलीज डेट तो प्रोडक्शन वाले सेट करते हैं। पर हम बस अपनी फिल्म पर म्हणत कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि 2 अक्टूबर के दिन सभी लोग हंसें और सेलिब्रेट करें।' वरुण धवन का यह जवाब लोगों को काफी पसंद आया है।
वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ' कंतारा चैप्टर 1' में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा भी लीड रोल में दिखाई देंगे।
