बॉक्स ऑफिस

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection: 'धुरंधर 2' के सामने ढेर हुई पवन कल्याण की फिल्म, 8वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 27, 2026, 12:46 PM IST

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: साउथ एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 8 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Ustaad Bhagat Singh Movie

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) ने थिएटर्स में एंट्री मारते ही जोरदार ओपनिंग कर की लेकिन इसके बाद मूवी की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है। पवन कल्याण की ये फिल्म अब तक बॉक्स 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म उस्ताद भगत सिंह को बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

'उस्ताद भगत सिंह' ने 8वें दिन की इतनी कमाई

एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 66.97 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की 7वें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलने वाला है।

'धुरंधर 2' ने खराब किया खेल

एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कुल कलेक्शन 89.10 करोड़ रुपये हो पाया है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को सबसे ज्यादा नुकसान रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2' की वजह से झेलना पड़ा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article