Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई में 7वें दिन भी गिरवाट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते है फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'उस्ताद भगत सिंह' ने 7वें दिन की इतनी कमाई
एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह अपनी कमाई को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद फिल्म उस्ताद भगत सिंह की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 7वें दिन 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 65.74 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की 7वें दिन की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
नहीं पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई के ये रफ्तार देखने के बाद माना जा रहा है कि एक्टर की ये मूवी फ्लॉप साबित हो सकती है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह अब तक दुनियाभर में भी 87.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म उस्ताद भगत सिंह का बजट 150 करोड़ रुपये है।
