Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की एक्शन एंटरटेनर फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) इन दिनों अपनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह के कलेक्शन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई में 11वें दिन उछाल देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
'उस्ताद भगत सिंह' का 11वें दिन का कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उस्ताद भगत सिंह की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 11 दिन पूरे कर लिए हैं। Sacnilk की खबर के अनुसार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 69.94 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में 10वें दिन मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 86 लाख रुपये कमाए थे। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म उस्ताद भगत सिंह की 11वें दिन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलने वाला है।
'उस्ताद भगत सिंह' दुनियाभर में की इतनी कमाई
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी कमाई कर रही हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने दुनियाभर में अब तक 93.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
